घर को खुशबू से महकाने के लिए ऐसे बनाएं एयर फ्रेशनर

क्या आप बनाना चाहते हैं अपने घर को खुशबूदार?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:41 PM IST

Read this in English

दिनभर की भागदौड़ के बाद जब आप अपने घर लौटें और घर खुशबू से महक रहा हो तो इससे अच्छा क्या हो सकता है भला! बाज़ार में आपके घर को महकाने के लिए बहुत से विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, इनके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है, क्योंकि ये उत्पाद जिन्हें एयर फ्रेशनर कहा जाता है, थोड़े महंगे होते हैं। अगर आप इन पर ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो आपके पास एक उपाय है, घर पर एयर फ्रेशनर तैयार करना। इसमें डाली जाने वाली सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है और वो ज़्यादा महंगी नहीं होतीं।

सामग्री

  • 1 ½ कप पानी
  • 2 शीट बिना फ्लेवर वाली जिलेटिन
  • आपकी पसंद का एसेंशियल ऑयल
  • खाली कप/जार
  • खाने का रंग (वैकल्पिक)

विधि

  • 1 कप पानी को उबालने के लिए गैस पर रखें। उसमें एक टुकड़ा दालचीनी या कुछ लौंग डाल दें। जब तक पानी आधा न हो जाए, तब तक उबालें।
  • अब इसमें जिलेटिन डालें और हिलाते रहें ताकि गुठलियां न बन जाएं।
  • अब आधा कप पानी और 1 चम्मच एसेंशियल ऑयल भी मिला लें। इस दौरान आप 2 बूंद अपने मनपसंद फूड कलर की भी मिला सकते हैं। इससे आपका जेल फ्रेशनर रंगीन दिखेगा।
  • अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद किसी जार या कप में इसे डाल लें और 4 घंटे के लिए रख दें।
  • आपका एयर फ्रेशनर तैयार है।इसे घर के किसी कोने में रख दें।
  • ये एयर फ्रेशनर 4-5 हफ्तों तक आपके घर में खुशबू फैलाएगा।

टिप्स

  • आप इस फ्रेशनर का इस्तेमाल कार और बाथरूम में भी कर सकते हैं।
  • बड़े रूम में आपको ऐसे दो फ्रेशनर रखने पड़ेंगे, जो कि अलग-अलग कोने में हों।
  • बेहतर खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल और मसालों को मिक्स एंड मैच कर सकते हैं। जैसे कि लौंग के साथ औरेंज या दालचीनी के साथ वैनेला।
  • जेलेटिन को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

मूल स्रोत - Healthy DIY alternative for air fresheners

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source