hamburger icon
A
Read in English

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए खाने में नमक कम करने का तरीका

क्या आप ज्यादा मात्रा में नमक खाते हैं? अगर हां, तो आप हाइपरटेंशन का शिकार हो सकते हैंI

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

उच्च रक्तचाप जिसे हाइपरटेंशन (Hypertension) या सामान्य भाषा में High BP कहते है, एक जानलेवा बीमारी है। हाई बीपी के कारण हार्ट अटैक जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हाई ब्‍लड प्रेशर हाल के दिनों दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। भारत में हर तीन में एक व्‍यक्ति हाइपरटेंशन का शिकार है। आगे भी ये स्थिति सही होती नजर नहीं आ रही है। अध्ययनों के अनुसार, नमक की ज्‍यादा मात्रा से ना केवल ब्‍लड प्रेशर प्रभावित होता है, बल्कि प्रोटीनयूरिया (proteinuria), स्‍ट्रोक (stroke) और दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है। पढ़ें- हाइपरटेंशन से बचना है तो आंवले का जूस पियें

नमक से कैसे बढ़ता है ब्‍लड प्रेशर

नमक में सोडियम पाया जाता है। यानि ज्यादातर खाद्य पदार्थों में सोडियम क्लोराइड के रूप में मौजूद है। सोडियम शरीर के सामान्य कामकाज के लिए आवश्यक है। लेकिन जब इसकी मात्रा अधिक हो जाती है, तो ये शरीर में पानी की मात्रा बढ़ा देता है जिस कारण ब्‍लड प्रेशर बढ़ जाता है। इतना ही नहीं सोडियम हार्ट सेल्‍स और रक्‍त वाहिकाओं को भी प्रभावित करता है। ज्‍यादा मात्रा में नमक खाने से ब्‍लड प्रेशर में एक बदलाव के साथ उतार-चढ़ाव होता रहता है, जिसे सॉल्‍ट सेंस्टिविटी (salt sensitivity) कहा जाता है। ये सेंस्टिविटी बुजुर्ग, मोटापे से ग्रस्त व्यक्तियों और क्रोनिक किडनी के रोगियों में ज्‍यादा देखने को मिलती है।

सोडियम कितनी मात्रा में खाएं

कई अध्‍ययनों में इस बात का जिक्र है कि सोडियम की कम मात्रा से ब्‍लड प्रेशर नहीं बढ़ता है। इसलिए कम से कम मात्रा में सोडियम का सेवन करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नमक की दैनिक खपत 5 ग्राम या एक चम्मच से अधिक नहीं होनी चाहिए। भारत में लोग प्रतिदिन 9 से 10 ग्राम नमक खाते हैं। भारत में 24 फीसदी मौत हार्ट अटै‍क और 57 फीसदी मौत स्‍ट्रोक के कारण होती है।

खाने में नमक की मात्रा ऐसे करें कम

  • ज्‍यादा सोडियम वाले फूड खाने से बचें। पिज्‍जा, पास्‍ता और नूडल्‍स जैसे खाद्य पदार्थों में भारी मात्रा में नमक होता है।
  • ज्‍यादा मात्रा में ब्रेड, चिप्स, ऑट्स, सॉल्‍टेड नट, चीज़ बेस्‍ड फूड, सूप, केचअप, सॉस और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ न खाएँ।
  • ज्‍यादा मिठे पदार्थ खाने से बचें। इनमें बेकिंग सोडे का इस्‍तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा नमक से ही बनता है।
  • अचार और पापड़ ज्‍यादा मात्रा में ना खाएं। रोटी बनाने के लिए आटे में नमक का मिश्रण ना करें।
  • चटनी और लेमन जूस के अधिक सेवन से बचें। ये चीजें जितनी स्‍वादिष्‍ट होती हैं, इनमें नमक की मात्रा भी उतनी ही अधिक होती है।
  • सॉल्‍टेड बटर के उपयोग से बचें। इसके अलावा आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ से दूर रहें।

चित्र स्रोत - Shutterstock