घर पर बना कपूर का ये तेल दिलाएगा जोड़ों के दर्द में आराम

जोड़ों में दर्द से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST

Read this in English

अक्सर पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर से आप और भी कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये डायबिटीज़ के जोखिम को कम करता है, कोलेस्ट्रॉल स्तर नीचे लाता है और सेक्स संबंधी इच्छा बढ़ाता है। और यही कपूर, आपके जोड़ों के दर्द को बहुत कम वक्त में दूर भी कर देता है। जी हां, इसके इस्तेमाल से आप अपने पुराने से पुराने जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता हुआ महसूस कर पाएंगे। (इसे भी पढ़ें, जोड़ों के दर्द का निराला इलाज- अरंडी का तेल)

जोड़ों के दर्द के लिए कपूर

कपूर में एंटी-अर्थराइटिक (anti-arthritic), एंटी रूमेटिक (anti-rheumatic) और एंटीफ्लोजिस्टिक (antiphlogistic) तत्व होते हैं। इसे लगाने से न सिर्फ शरीर के हिस्सों की सूजन कम हो जाती है बल्कि ये ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के काम भी आता है, जिससे कि जोड़ों का दर्द कम हो जाता है। बहुत से अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि कुछ दिन कपूर लगाए जाने पर जोड़ों का दर्द कम हो जाता है। इससे मिलने वाली ठंडक से जोड़ों की जलन भी दूर हो जाती है। कपूर का इस्तेमाल करके क्रैंप्स यानी ऐंठन की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए वो महिलाएं जो गर्भावस्था के अंतिम दिनों में पैर और जोड़ों में ऐंठन और दर्द महसूस करती हैं, वो इसका लाभ उठा सकती हैं।

कैसे करें कपूर का इस्तेमाल

कपूर के तेल से मसाज करके जोड़ों के दर्द में आराम पाया जा सकता है। इस तेल को तैयार करने के लिए, कपूर के एक बड़े टुकड़े को 1 कप गर्म नारियल के तेल में डालें। इसे पिघलने दें, फिर मिलाएं और एक बोतल में बंद करके रख लें। इस तेल की नियमित मसाज से जोड़ों के दर्द में जल्दी राहत मिल जाएगी।

मूल स्रोत - Quick homemade oil to relieve joint pain

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source