hamburger icon
A
Read in English

एथलीट्स फुट यानी पैर के फंगल इंफेक्शन में ट्राई करें ग्रीन टी

ग्रीन टी का ऐसा इस्तेमाल देखा है आपने?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English

एथलीट्स फुट एक फंगल इंफेक्शन है जो टिनीअ फंगस (tinea fungus) के कारण होता है। इस बीमारी में पैर में खुजली, उससे बदबू आना जैसी समस्याएं होती हैं। आप महज़ साफ-सफाई से इस समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं। एथलीट फुट की शुरूआती स्टेज पर दर्द व खुजली से राहत पाने के लिए एंटीबायोटिक्स या दवाओं की जगह आसान घरेलु उपाय अपनाया जा सकता है। इन दिनों ज्यादातर घरों में ग्रीन टी मौजूद ही होती है, आपको बस इसी ग्रीन टी को इस समस्या में राहत के लिए इस्तेमाल करना है।

कैसे करती है ग्रीन टी मदद?

ग्रीन टी में टैनिन पाया जाता है, जो कि पंजों या पैर के नाखूनों के फंगल इंफेक्शन से निपटने के लिए काफी प्रभावी होता है। गीले पैर टिनीअ फंगस को इंफेक्शन पैदा करने का काफी मौका देते हैं। लेकिन ग्रीन टी में मौजूद टैनिन आ टैनिक एसिड (tannic acid) बाहरी त्वचा से नमी हटा लेता है। इस तरह, फंगस पैदा नहीं हो पाती। इस इंफेक्शन के दौरान अगर त्वचा निकल जाए या छिल जाए तो टैनिक एसिड नए ऊतकों के निर्माण में भी मदद करता है।

इस्तेमाल का तरीका

एक लीटर उबले हुए पानी में 5-6 टी बैग्स डालकर रखें। गर्म पानी को गुनगुना होने दें। अब इस पानी में दोनों पैरों को 10 मिनट तक डुबाकर रखें। फिर पैर को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। आप उंगलियों के बीच की नमी को टैलकम पाउडर या कॉर्नफ्लोर लगाकर सुखा सकते हैं। इस काम के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल भी, बिल्कुल टी बैग्स की तरह ही कर सकते हैं।

मूल स्रोत - Suffering form athlete’s foot? Try this effective home remedy

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।