hamburger icon
A
Read in English

इलेक्ट्रिक हीटर से हो सकते हैं ये नुकसान

रूम हीटर हवा से नमी खींच लेता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this inEnglish

सर्दी का मौसम आते ही इलेक्ट्रिक हीटर की बिक्री बढ़ जाती है। जब सर्दी से शरीर ठंडा पड़ने लगता है तो हीटर आपका कमरा गर्म करके आपको गर्माहट पहुंचाता है। इलेक्ट्रिक हीटर की गर्माहट में आप काफी आसानी से अपना सर्दियों का मौसम बिता सकते हैं। लेकिन इस राहत और सुकून के लिए आपकी सेहत को कुछ कर्ज़ चुकाना पड़ सकता है। ये इलेक्ट्रिक हीटर सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाते हैं। तो अगर आप इस सर्दी में इलेक्ट्रिक हीटर खरीदने या चलाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके साइड इफेट्स भी जान लें।

इलेक्ट्रिक हीटर्स घर के अंदर की हवा को गर्म तो कर देता है, लेकिन इस दौरान वो हवा की सारी नमी चुरा लेता है और उसे शुष्क यानी ड्राई बना देता है।

  • शुष्क हवा में सांस लेने से श्वास संबंधी समस्याएं जैसे कि अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस हो सकता है। नाक की झिल्ली सूख जाने से नाक से खून भी आ सकता है।
  • शुष्क हवा के कारण म्यूकस ड्राई हो सकता है जो कि इंफेक्शन को बढ़ाता है।
  • हवा में नमी की कमी होना आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा नहीं है। सर्दियों में ड्राई स्किन होने के एक कारण घर और दफ्तर के इलेक्ट्रिक हीटर्स भी होते हैं। ड्राई स्किन में रैशिज़ भी बहुत जल्दी हो जाते हैं।
  • हवा में नमी की कमी होने पर ड्राई आई की समस्या भी हो जाती है जिसमें आंखों से आंसू सूख जाते हैं। स्वस्थ आंखों के लिए नमी बहुत ज़रूरी होती है। इलेक्ट्रिक हीटर आंखों की नमी छीन लेता है।

हीटर इस्तेमाल करते हुए रखें इन बातों का ख्याल

  • इलेक्ट्रिक हीटर के साथ-साथ घर में ह्यूमिडफायर या वेपोराइज़र का इस्तेमाल करें।
  • घर के कई हिस्सों में बर्तनों में पानी भरकर रखें।
  • सूप या चाय जैसे गर्म लिक्विड लेते रहें ताकि नाक खुला रहे और गले में नमी बरकरार रहे।
  • स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए नैचुरल मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

मूल स्रोत - Health hazards of electric heaters

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।