सौंफ की पत्तियों का ये फायदा जानकार आप रह जाएंगे हक्का-बक्का

सौंफ की इन हरी पत्तियों से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:38 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

बढ़ती उम्र में कई तरह की बीमारियां आपको जकड़ने लगती हैं। जोड़ों का दर्द उनमें से ही एक गंभीर समस्या है। लेकिन ज़्यादातर लोग इस दर्द को तब तक नजरअंदाज करते रहते हैं, जब तक कि वह भयानक रूप धारण न कर ले। इस परिस्थिति में आने के बाद दवा खाने और लेप या रोग़न (ointment) लगाने के सिवा कोई चारा नहीं बचता है। इस परिस्थिति में आप नैचरल तरीके से भी जोड़ो के दर्द से राहत पा सकते हैं, वह नेचुरल तरीका है- सौंफ की हरी पत्तियां। सौंफ की पत्तियों (dill leaves) के कई औषधीय गुण होते हैं। ये हरे रंग की पत्तियां दस्त रोकने सहित कई पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हैं। प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक, डॉ एचके बखरू के अनुसार, इन पत्तियों के मदद से जोड़ों का दर्द और जोड़ों में सूजन को कम किया जा सकता है। पढ़ें- जोड़ों के दर्द का निराला इलाज- अरंडी का तेल 

सौंफ की पत्तियां ही क्यों

सौंफ की पत्तियों का ऐन्टीस्पैज़्माडिक डिजीज़ प्रभाव पड़ता है। इन पत्तियों के पेस्ट को तिल के तेल के साथ मिलाकर लगाने से जोड़ों का दर्द कम करने में मदद मिलती है। ये हरे रंग की पत्तियां कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत हैं। इसे अपने आहार में जोड़कर आप हड्डी हानि और हड्डियों को कमजोर होने से रोक सकते हैं।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • सौंफ की पत्तियों को एक कप तिल के तेल साथ मिलाकर उबाल लें।
  • ठंडा होने पर तेल से जोड़ों की मालिश करें।
  • कमाल की सुगंध होने कारण इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में या दाल में मिलाकर भी किया जा सकता है।
  • इसके अलावा इसे रायता और सलाद के रूप में भी खाया जाता है।
  • अपनी दैनिक कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के लिए रोजाना इसे अपनी डायट में शामिल करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ- H.K.Bakhru. Herbs that heal. Orient paperback. New Delhi, 1992. pg 85


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source