... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST
Read this in English
पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कि अपच, गैस या फिर वायरल फीवर में अक्सर लोगों की भूख कम हो जाती है। हालांकि भूख कम होने का कोई तात्कालिक प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन अगर यही हालत ज्यादा दिन रहे तो पोषण की कमी हो जाती है। इसलिए भूख घटने का सीधा संबंध कमज़ोरी से है।
भूख बढ़ाने के लिए अक्सर लोग अलग-अलग तरह के टॉनिक लेते हैं। लेकिन अगर आप घरेलू उपाय अपनाना चाहें तो इसके लिए एक बहुत असरदार उपाय है काली मिर्च। जी हां, किचन का ये मसाला आपकी भूख बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।
काली मिर्च में पाइपेरीन (piperine) मौजूद होता है जो कि अग्नाशय से पाचन संबंधी एंजाइम्स को रिलीज़ करने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी हो जाती है। साथ ही, काली मिर्च का तेल भी भूख बढ़ाने में काफी मददगार होता है।
इस्तेमाल के तरीके
आप अपने खाने में काली मिर्च पाउडर मिला सकते हैं या ऊपर से छिड़क सकते हैं। इसके अलावा, काली मिर्च को कूटकर उसे गुड़ के साथ मिलाएं, और खुराक बनाकर दिन में एक या दो बार लें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी भूख बढ़ जाएगी।
मूल स्रोत - This everyday ingredient can help boost your appetite
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।