इन चीजों को खाने से कन्‍ट्रोल होगा डायबिटीज

डायबिटीज को रोकने लिए खाएं फाइबर युक्त कार्बोहाइड्रेट फूड!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

डायबिटीज शुगर एक खतरनाक बीमारी है। इसका मुख्य कारण है असंयमित खानपान, मानसिक तनाव, मोटापा, व्यायाम की कमी। शुगर के रोगी को बार-बार पेशाब आता है, त्वचा में खुजली होनी है, धुंधला दिखने लगता है और घाव भरने में समय लगता है। डायबिटीज के रोगी को अपना और अपने खानपान का ख्‍़याल रखना बहुत जरूरी है। रोगी को ऐसा खाना चाहिए जिसमें कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन की भरपूर मात्रा हो, ये तत्‍व शुगर के नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि वसा और प्रोटीन की तुलना में कार्बोहाइट्रेड ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में ज्‍यादा बड़ी भूमिका निभाता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इन चीजों को खाना छोड़ दें। पढ़ें- 5 सामान्य तरीकों से मधुमेह (डाइबीटिज) को नियंत्रित करें

हाई फाइबर वाले फूड खाएं

ब्ल्ड शुगर के रोगी अपने खाने में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले फूड जैसे चावल, ब्रेड, अनाज और मीठे पदार्थों का कम सेवन करना चाहिए। इसके बजाय उन्‍हें हाई फाइबर वाले फूड खाने चाहिए। ये फूड पाचन क्रिया को दुरुस्‍त तो रखते ही हैं इसके अलावा ब्‍लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखते हैं। शरीर में पैदा होने वाला ग्‍लूकोज शरीर में इंसुलिन के अतिरिक्‍त उत्पादन को रोकता है जिससे शुगर लेवल के नॉर्मल रहने में मदद मिलती है। इसलिए हाई फाइबर वाले पदार्थ शरीर में ना केवल ऊर्जा बढ़ाते हैं बल्कि आपको लंबे समय तक ठी‍क भी रखते हैं। पढ़ें- इन सात योगासनों से मधुमेह को करें कंट्रोल में

फाइबर युक्त कार्बोहाइड्रेट फूड में ये चीजें हैं शामिल

  • ब्राउन राइस
  • गेहूं का पास्ता
  • मटर
  • हरे पत्ते वाली सब्जियां
  • मीठे आलू
  • साबुत अनाज या गेहूं की रोटी
  • दलिया

इनके अलावा अपने भोजन में रेशेदार पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। इससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है और रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है।

मूल स्रोत -Prevent diabetes with a fibre-rich carbohydrate diet

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source