एसिडिटी और सीने में जलन से परेशान? पियें नारियल पानी!

नारियल पानी पीने से acidity की समस्या मिनटों में दूर हो जाती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये हैं कि बिना साइड इफेक्ट के नैचुरल तरीके से आप एसिडिटी का कर सकते है इलाज।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English

एक ग्लास नारियल पानी आपकी प्यास बुझाने के साथ-साथ आपको ताज़गी भी देता है। लेकिन नारियल पानी का काम इससे कहीं और ज्यादा है। आप इस नारियल पानी से अपनी एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या में भी राहत पा सकते हैं। और ये राहत आपको नारियल पानी पीने के तुरंत बाद मिलनी शुरू भी हो जाती है। जी हां, इन समस्याओं के लिए आपको अब दवाई लेने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए नारियल पानी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन नैचुरल उपाय है, जो दवाइयों से दूर भागते हैं। सिर्फ एक नारियल पानी, और एसिडिटी से आराम।

कैसे करता है नारियल पानी अपना काम?

जब आप नारियल पानी पीते हैं तो आपके शरीर का पीएच एसिडिक लेवल एल्कलाइन (alkaline) में बदल जाता है। ये आपके पेट में म्यूकस भी पैदा करता है जो आपको अत्यधिक एसिड बनने पर उससे सुरक्षा प्रदान करते हैं। फाइबर अधिक होने के कारण ये पाचन में मददगार होता है और एसिडिटी को फिर से होने में रोकता है। इसके अलावा, नारियल पानी पेट में होने वाली जलन को कम करके ठंडक भी पहुंचाता है।

कैसे करें सेवन

हमारी एक्सपर्ट डायटीशियन नेहा चांदना कहती हैं कि एसिडिटी से राहत पाने के लिए खाने के आधे घंटा बाद एक ग्लास नारियल पानी पी लें। दो तीन महीने तक पौष्टिक खानपान के साथ-साथ इस तरह से नारियल पानी पीने से एसिडिटी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

एसिडिटी से छुटकारा दिलाने के अलावा भी नारियल पानी कई और तरीके के लाभ पहुंचाता है, इसलिए नियमित रूप से इस नैचुरल हेल्दी ड्रिंक को पीने की आदत डाल लें।

मूल स्रोत – Acidity troubling you? Drink some coconut water

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source