जानलेवा साबित हो सकते हैं ये 5 फ़ूड पैकेजिंग मटीरियल

क्या पैकेजिंग फ़ूड खाते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English.

कुछ लोग व्‍यस्‍त जीवन शैली के चलते घर पर खाना नहीं बना पाते और पैकेज्‍ड फूड खाते हैं। इनमें अधिकतर छात्र और वर्किंग कपल्‍स शामिल हैं। पैकेज्‍ड फूड आसानी से उपलब्‍ध हो जाता है और इसे लाना ले जाना भी आसान होता है। भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने और जीवाणु संक्रमण को रोकने में पैकेजिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पैकेजिंग से खाना ना केवल स्‍वच्‍छ रहता बल्कि काफी समय तक सही भी रहता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इससे खाना बर्बाद भी नहीं होता। हालांकि डॉक्‍टर और विशेषज्ञों का मत है कि पैकेज्‍ड फूड दूषित होता है और इससे कई गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। इसके पीछे डॉक्‍टरों का मत है कि पैकेजिंग मटीरियल बनाने में केमिकल्‍स का प्रयोग किया जाता है, जो स्‍वास्‍थ्‍य पर बूरा असर डाल सकते हैं। हम यहां ऐसे ही कुछ पैकेजिंग मटीरियल और उनसे होने वाले नुकसानों को बताएंगे।

1) कांच

कांच को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से सेफ पैकेजिंग मटीरियल की मान्‍यता मिली हुई है लेकिन तरल पदर्थ के भंडारण के लिए इस्‍तेमाल की जाने वाली कांच के बोटल्स में लेड यानि न्‍यूरोटॉक्सिन (neurotoxin) होता है, जो शरीर में बाधा पैदा कर सकता है। इससे आपको उल्‍टी, पॉइजनिंग और लीवर व किडनी डैमेज हो सकती है। बोटल के ढक्‍कन में एक केमिकल थैलेट (phthalate) होता है, जो हर्मोनल सिस्‍टम में गड़बड़ी पैदा कर सकता है।

2) एनर्जी ड्रिंक्‍स और बीयर कैन

इन एल्यूमीनियम और टिन के डिब्बों का प्रयोग ब्रेवरेज कंटेन ऑर्थो-फिनेलफेनल (ortho-phenylphenol) को रिफ्रेश रखने के लिए किया जाता है। इसमें बैक्टीरिया और फंगस को खत्‍म करने के लिए जिस कीटनाशक का इस्‍तेमाल किया जाता है उससे कैंसर हो सकता है।

3) प्लास्टिक पैकेजिंग

खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए प्लास्टिक के उपयोग करने को लेकर कई विवाद उठे हैं। एफडीए ने इस पर बैन की मांग की है। बताया जाता है कि प्‍लास्टिक में बिस्‍फेलन ए (chemical bisphenol A) केमिकल होता है। जिससे बच्चों के मस्तिष्क और प्रजनन स्वास्थ्य पर कई प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं।

4) दूध और जूस के डिब्‍बों के लिए प्‍लास्टिक

इस पैकेजिंग सामग्री को पॉल्योलेफ़िन्स (polyolefins) कहा जाता है। इसमें मौजूद तत्‍व बेन्‍जोफेनन (benzophenone) और मिमिक्‍स (mimics) महिला प्रजनन हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रजनन स्वास्थ्य पर असर डालते हैं।

5) पेपर

खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए कागज और गत्ते का प्रयोग भी बहस का मुद्दा है। अध्‍ययनों के अनुसार प्रिंटिंग इंक खाने में मिल जाती है और इससे हार्मोनल में गड़बड़ी हो सकती है। रिसाइकल्‍ड पेपर बॉक्‍स डिसोब्‍यूटिल थैलेट (diisobutyl phthalate) और डिनब्‍यूटिल थैलेट (di-n-butyl phthalate) से दूषित हो जाते हैं, जिससे पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है।

मूल स्रोत -5 food packaging materials that can be harmful for your health

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source