hamburger icon
A
Read in English

बहुत ज़्यादा सोया खाने से हो सकते हैं ये 3 नुकसान

अगर आप भी अधिक मात्रा में सोयाबीन खाते हैं तो सावधान हो जाइये!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English

सोया और उससे बने हुए प्रोडक्ट्स आजकल बाज़ार में हर जगह मिल जाते हैं। और हम सब यह अच्छी तरह जानते हैं की सोया हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, इसीलिए यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन पाने का सबसे अच्छा जरिया होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सोया और उससे बनी हुई चीजों में आइसोफ्लावोनेस (isoflavones) और फायटोएस्ट्रोजन (phytoestrogens) भी अधिक मात्रा में मिलता है जो काफी हद तक इंसानों के एस्ट्रोजन से मिलता-जुलता ही है लेकिन पौधों द्वारा उत्पन्न होता है। और इस फायटोएस्ट्रोजन के कई साइड इफ़ेक्ट भी हैं।

1- पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को प्रभावित करता है : डॉ नेहा संवाल्का (पीएचडी हेल्थ साइंसेज) बताती हैं कि,ज्यादा सोया खाने से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ काफी प्रभावित हो जाती है। वह बताती है कि बहुत अधिक मात्रा में सोया खाने से टेस्टास्टरोन लेवल काफी कम हो सकता है। यह आपकी कामवासना और स्पर्म को भी कम कर सकता है।

2- थायरॉयड को प्रभावित करता है : कई शोधों से पता चला है कि सोया प्रोडक्ट्स से मिलने वाले आइसोफ्लावोनेस, थायरॉइड ग्रंथि को ठीक से काम करने में बाधा पहुंचता है। इस शोध में उन लोगों को चेतावनी भी दी गयी है जो एक तो आयोडीन की कम मात्रा लेते हैं और दूसरा सोया प्रोडक्ट्स को खाने के लालच में अपनी थायरॉइड का बिलकुल भी ख्याल नहीं रखते। ऐसे लोगों में हाइपोथायरायडिज्म होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

3- किडनी में पथरी होने का खतरा : सोयाबीन के बीजों में ऑक्ज़ालेट (oxalates) पाया जाता है जो कि किडनी में पथरी होने के लिए जिम्मेदार होता है।हमारे खाये हुए भोजन में से जो भी ऑक्ज़ालेट मिलता है वो मेटाबोलाइज्‍ड न हो पाने के कारण सीधा मूत्र में वैसा ही चला जाता है। और मूत्र में यह कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्ज़ालेट का अघुलनीय साल्ट बना लेता है जो बाद में किडनी में पथरी का रूप धारण कर लेता है। इसलिए आप बहुत अधिक मात्रा में सोयाबीन न खायें।

मूल स्रोत - 3 reasons you should think twice before eating too many soy products

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।