hamburger icon
A
Read in English

निगलने में परेशानी, कहीं ये कान का इंफेक्शन तो नहीं?

क्या आपके गले और कान दोनों में दर्द है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this inEnglish

अगर आपको कुछ भी निगलने में परेशानी हो रही है, तो इसे सिर्फ सर्दी ज़ुकाम का गले पर असर समझकर अनदेखान न करें, ये दिमागी समस्या, इंफेक्शन, गोइटर (घेघा), एकेलेज़िया (achalasia) जैसी गंभीर बिमारी का लक्षण भी हो सकता है। लेकिन अगर आपको निगलने में परेशानी के साथ-साथ कान में भी तेज़ दर्द हो रहा है तो ये कान का इंफेक्शन हो सकता है। (गले में दर्द का घरेलू उपचार)

ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि निगलने में कठिनाई (dysphagia) कान के इंफेक्शन के कारण भी होती है। अगर वाकई आपको कान का इंफेक्शन है तो इस इंफेक्शन के फैलने का भी खतरा होता है। ऐसा होने पर जब आप कुछ पीने या निगलने के लिए मुंह खोलते हैं तो आपको गले में दर्द महसूस होता है। ऐसे में कुछ चबाना आपके लिए बहुत मुश्किल काम हो जाता है।

अगर आपको कान में दर्द और निगलने में कठिनाई, दोनों ही समस्या एक साथ हो रही है तो आपको ईएनटी डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाना चाहिए। डॉक्टर से उचित उपचार पाने के बाद आपकी कान के इंफेक्शन की समस्या ठीक हो जाएगी। लेकिन उपचार से बेहतर है कि आप ऐसी नौबतन आने दें कि कान में इंफेक्शन हो। इसके लिए आप ये टिप्स अपनाएं:

  • नियमित रूप से, ईयर बड्स की मदद से अपने कान को साफ करें। ध्यान रखें, ईयर बड्स को ज्यादा अंदर तक न डालें, इससे कान को नुकसान भी पहुंच सकता है। काफी सावधानी से कानों को साफ करें।
  • कान अंदर से तीन हिस्सों में बंटा होता है। आमतौर पर हम बाहरी हिस्से को ही ईयरबड्स से साफ करते हैं। इसके अंदर का हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है इसलिए उससे छेड़छाड़ न करें। साथ ही, हेयरपिन, सेफ्टीपिन, माचिस की तिल्ली या इसी तरह की अन्य चीज़ों से कान साफ न करे, इससे कान के अंदर की झिल्ली को नुकसान पहुंच सकता है।
  • नहाते या स्विमिंग करते वक्त, कानों में पानी चला जाना आम बात है। ऐसे में आप उस कान की तरफ वाली करवट करते सोएं। इस तरह से अपना आप पानी बाहर निकल आता है।

मूल स्रोत –Difficulty while swallowing could indicate ear infection

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।