hamburger icon
A
Read in English

माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाए बंदगोभी का इस्तेमाल

बंदगोभी का ऐसा इस्तेमाल देखा है कहीं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English

आज कल के स्ट्रेसभरी जिंदगी का  एक और अभिशप्त बीमारी है माइग्रेन। माइग्रेन का दर्द बहुत परेशान करने वाली स्थिति होती है। इसमें न सिर्फ सिर में बहुत दर्द होता है बल्कि रौशनी और आवाज़ के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ जाती है।माइग्रेन अटैक में मरीज़ दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयों की मदद लेता है। कई बार तो अटैक खत्म हो जाने तक बेड रेस्ट भी लेना पड़ता है।अगर आप माइग्रेन के इन अटैक्स से परेशान हैं, और दवाइयों से बचना चाहते हैं तो इस समस्या के लिए एक घरेलु उपाय भी आज़मा सकते हैं। बंदगोभी में ऐसे गुण होते हैं जिनके असर से आपका माइग्रेन का सिरदर्द ठीक हो सकता है। (इसे भी पढ़ें, डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए खाएं बंदगोभी)

बंदगोभी में सिनिग्रिन रपाइन (sinigrin rapine), मैग्नीशियम, ऑक्सीलेट और सल्फर हीटरोसाइड्स होते हैं जो कि शक्तिशाली एंटीबायोटिक्स और एंटी इरीटेंट्स (irritants) होते हैं। इसे जिस स्थान पर लगाया जाता है वहां की मांसपेशियों का ब्लड फ्लो भी बढ़ जाता है, जिससे उन्हें आराम मिलता है और दर्द से जल्दी निपटा जा सकता है। इसी तरह से, बंदगोभी सूजन को दूर कर देती है। इसलिए अगर आपको माइग्रेन का दर्द है तो पेनकिलर की जगह इस नैचुरल उपाय को अपनाएं।

इस्तेमाल का तरीका

एक बंदगोभी लें और ऊपर की कुछ पत्तियां हटा लें। इसके बाद अंदर की कुछ पत्तियां निकालें और उन्हें धो लें। इन पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को साफ मलमल के कपड़े पर फैलाएं। इसके बाद इस कपड़े को पट्टी की तरह सिर पर बांध लें। अब लेकर कुछ देर आराम करें। पत्तियों के पेस्ट को सूखने दें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे दर्द कम होने लगेगा। अगर दर्द बना रहता है तो आप इस पेस्ट को फिर से लगा सकते हैं।

नोट –  ये एक घरेलु उपाय है और इसका इस्तेमाल चिकित्सीय सलाह की जगह नहीं किया जाना चाहिए। अगर लक्षण अधिक समय तक बने रहें तो डॉक्टर के पास अवश्य जाएं।

मूल स्रोत - Use cabbage leaves for relief from a migraine

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।