hamburger icon
A
Read in English

पीरियड्स के दर्द में राहत पहुंचाए लेमनग्रास हर्बल टी

क्या आप पीरियड्स के दर्द से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English

महीने के उन मुश्किल दिनों में पेनकिलर्स आपको भले ही कुछ देर के लिए दर्द से निजात दिला देती है, लेकिन ये गोलियां आपको अन्य कई तरीकों से नुकसान भी पहुंचाती है। हालांकि, इस दौरान होने वाले तेज़ पेट और पेड़ू दर्द के कारण रोज़मर्रा के काम करने मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन फिर भी इस अस्थायी दर्द के लिए आपको पेन किलर्स नहीं खानी चाहिए। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप दर्द से तड़पती रहें। कुछ घरेलु उपाय ऐसे होते हैं, जो आपको दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। जानेमाने नैचुरोपैथ डॉक्टर एच के बाखरू ने अपनी किताब ‘हर्ब्स दैट हील’ में इस दर्द के लिए लेमनग्रास और काली मिर्च को मिलाकर ली जाने वाली एक असरदार उपाय के बारे में बताया है। (पीरियड्स के दर्द से बचने के 10 घरेलु उपाय)

लेमनग्रास ही क्यों?

लेमनग्रास प्राकृतिक दर्दनिवारक है और पीरियड्स के दौरान ये पेट में दर्द व मरोड़ पर अपना सकारात्मक असर दिखाती है। लेमनग्रास में मौजूद मायरसीन (Myrcene) एक पेनकिलर तत्व है। जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, लेमनग्रास में मौजूद सिटिरोनेल्लॉल (citronellol) एंटीनोसीसेप्टिव (antinociceptive) असर को कम करता है और इस तरह पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है।इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीसैप्टिक तत्व यीस्ट इंफेक्शन से बचाव करते हैं। लेमनग्रास मूड भी बेहतर करती है और अधिक ब्लीडिंग और क्रैंप्स के कारण हुई परेशानी को दूर करती है।

लेमनग्रास का इस्तेमाल कैसे करें?

  • लेमनग्रास चाय बनाते हुए एक कप पानी में एक चम्मच ताज़ी कटी हुई या सूखी लेमनग्रास लें और उसपर उबला पानी डालें। इसे 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अब छानकर पियें। आप इसमें टेस्ट के लिए शहद भी मिला सकते हैं। इसे नियमित रूप से भी पिया जा सकता है।
  • एक कप पानी में एक चुटकी काली मिर्च डालकर उबालें। अब इसमें एक चम्मच लेमनाग्रास डालें। छानकर दिन में दो और तीन बार पियें। पीरियड्स के दर्द में आराम होगा।

मूल स्रोत –Try lemongrass herbal tea to alleviate menstrual pain

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।