टमाटर खाकर दूर करें अपना डिप्रेशन, जानें कैसे!

टमाटर में एक ऐसा विशेष तत्व होता है, जो तनाव (depression) को कम करता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English

भारतीय खाने में टमाटर का काफी अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लाल-लाल टमाटर न सिर्फ आपके खाने का टेस्ट बढ़ाते हैं बल्कि ये आपकी सेहत में भी इज़ाफा करते हैं। जापान में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि हफ्ते में 7 बार टमाटर खाने से डिप्रेशन दूर किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको महसूस होता है कि आपको डिप्रेशन हो रहा है तो एक बड़ा लाल टमाटर लें और उसे खा लें। ये आपका मूड बेहतर करने के साथ-साथ आपको ऐनर्जी भी देगा। (टमाटर के पांच लाभ जानें)

टमाटर से डिप्रेशन कैसे होता है दूर?

टमाटर में लाइकोपीन (lycopene) होता है, ये एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो तनाव को कम करता है और ब्रेन सेल्स की मरम्मत करता है। जापान में हुए अध्ययन के मुताबिक हर रोज़ एक टमाटर खाने से तनाव तकरीबन 52 प्रतिशत तक घट जाता है। टमाटर के फायदे केवल इतने ही नहीं है बल्कि एक्सपर्ट्स का मानना है कि टमाटर कई गंभीर बीमारियों जैसे कि हार्ट अटैक और कैंसर से भी बचाव करता है। कई बार इन बीमारियों के बाद भी डिप्रेशन हो जाता है।

अमूमन सब्ज़ियों में मौजूद पोषक तत्व पकाए जाने के बाद कम असरदार होते हैं। लेकिन लाइकोपीन के साथ इसका उल्टा है। पकाए जाने या बेक किए जाने के बाद आप जहां इसका बढ़ा हुआ स्वाद ले पाते हैं वहीं लाइकोपीन का असर भी बढ़ जाता है। इसलिए टमाटर की सॉस और जूस से भी आप उतना फायदा पा सकते हैं। टमाटर में एंटी इनफ्लेमटोरी तत्व भी होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के साथ मिलकर कॉग्निटिव (cognitive) फंक्शन यानी संज्ञानात्मक कार्यों को बेहतर बनाकर मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा करते हैं।

सावधानी

इससे पहले कि आप टमाटर का रोज़ सेवन शुरू करें ये बात ध्यान रखें कि टमाटर एसिडिक होते हैं। इसलिए ज्यादा टमाटर खाने से सीने में जलन और एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए टमाटर खाएं, लेकिन ज़रूरत से ज्यादा न खाएं!

मूल स्रोत –Fight depression with tomatoes

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source