hamburger icon
A
Read in English

इस सर्दी के मौसम मिश्री खाकर दूर करें खांसी, जानिये कैसे!

क्या आपने किया है कभी मिश्री का ऐसा इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English

आपने अक्सर प्रसाद में मीठी-मीठी मिश्री खाई होगी। इसके अलावा, सौंफ के साथ मिलाकर माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसे काफी खाया जाता है। ये छोटे-छोटे दाने न सिर्फ आपका मुंह मिठास से भरते हैं, बल्कि आपकी सर्दी-खांसी को भी दूर कर देते हैं। जी हां, मिश्री खाने से सर्दी खांसी की समस्या में राहत मिलती है।

सर्दियों के मौसम में खांसी-ज़ुकाम आम बात है। इसके लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाकर कफ सिरफ लेना या फिर कोई टैबलेट व कैप्सूल लेना किसी झंझट से कम नहीं। साथ ही, ऐलोपैथिक दवाओं के अपने साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। खांसी का सिरप पीने के बाद नींद आना भी किसी समस्या से कम नहीं है। इसलिए इस बार ऐसा होने पर आप मिश्री ट्राई करें। इसके मीठे स्वाद की वजह से ये छोटे बच्चों की फेवरेट ‘दवाई’ भी बन सकती है। (इसे भी पढ़ें, काली मिर्च और शहद के सेवन से पाएं खांसी से छुटकारा)

क्या करती है मिश्री

मिश्री का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में काफी पहले से होता है। मिश्री खांसी ठीक करके ओरल कैविटी में भी राहत पहुंचाती है। अगर आपके सीने में बलगम जमा है, तो भी मिश्री आपके लिए बढ़िया उपचार है, क्योंकि ये उसका भी ख़ात्मा कर देती है।

कैसे करें इस्तेमाल

खांसी रोकने के लिए मिश्री का इस्तेमाल बहुत आसान है। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना बस थोड़ी सी मिश्री को अपने मुंह में रखें, और धीरे-धीरे चूसते रहें। धीरे-धीरे ये घुलेगी और आपके गले को आराम पहुंचाकर, बलगम भी दूर करेगी। सबसे अच्छी बात है आप इसे दिन में कभी भी खा सकते हैं। तो फिर ज़्यादा सोचना क्या, जब भी अगली बार आपको खांसी होने लगे तो कफ सिरप पीने की बजाय कुछ मिश्री के दाने चूस लें।

मूल स्रोत - Mishri — your best bet against cough!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।