... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read This in English
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस बीमारी दिनों दिन अपने पैर पसारने लगी है। युवा भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आने लगे हैं। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शुरुआती अवस्था में गर्दन में अकड़न व दर्द महसूस होता है जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए लगातार बना रहता है। यह दर्द गर्दन को हिलाने डुलाने, ऊपर नीचे लाने से बढ़ जाता है। पर कई बार लोग आम गर्दन दर्द और सर्वाइकल की समस्या में अंतर नहीं कर पाते। पढ़ें - ये योगासन दिलाएंगे सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस के दर्द से राहत
अपोलो हॉस्पिटल के ओर्थोपेडिक्स के सीनियर कंसलटेंट डॉ समरजीत चक्रवर्ती कहते हैं कि ,कभी न कभी हम सभी की हड्डियों से कार्टिलेज कम होने लगता है। जबकि यह एक अनुवांशिक बीमारी भी है। मोटापा, गलत तरीके से बैठना, कमजोर मांसपेशियाँ, रीढ़ की हड्डी पर दवाब होने से इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है । सही समय पर इस बीमारी का पता चल जाए तो आप जल्द इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे लक्षण जो सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस होने पर सामने आते हैं।
गर्दन में दर्द
लम्बे समय तक खड़े रहने या बैठे रहने पर,रात में सोते समय,छींकते,खांसते या हंसते समय,या फिर गर्दन को इधर उधर घुमाते समय गर्दन में दर्द होना इसका मुख्य लक्षण है। कई लोगों में यह दर्द लगातार बना रहता है जबकि कुछ लोगों में अचानक से तेज दर्द उठता है।
गले में जकड़न
रात को सोकर सुबह उठने पर अक्सर हमारे गले में जकड़न हो जाती है कभी – कभी तो यह बहुत ही कष्टदायी होता है। आपको गर्दन घुमाने पर कुछ घिसने की आवाजें भी आ सकती हैं,और आपको गर्दन घुमाने या झुकाने में बहुत दिक्कत का सामना भी करना पड सकता है ।
सरदर्द
इस अवस्था में यह दर्द अक्सर गर्दन के पिछले हिस्से से शुरू होकर धीरे धीरे सिर के अगले हिस्से तक बढ़ता है।
सर्वाइकल माइलोपैथी (Cervical myelopathy )
यह अवस्था गंभीर रूप से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस होने में पायी जाती है जो की स्पाइनल स्टेनोसिस ( रीड की हड्डी के संकुचित ) के कारण होती है। यह मांसपेशियों में समन्वय की कमी, मांसपेशियों में ऐठन, चलने में दिक्कत या हाथ-पैर और एड़ियों में झुनझुनी के रूप में होता है कुछ गंभीर मामलों में,इंसान अपने मूत्र और मल विसर्जन पर नियंत्रण खो बैठता है।
सर्वाइकल रेडीकुलोपैथी (Cervical radiculopathy)
हाँथ के नीचे वाले हिस्से में तेज दर्द होना सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस का मुख्य लक्षण है। कभी कभी एक हाथ या दोनों हाथ ही सुन्न हो जाते हैं या उनमे बहुत कमजोरी आ जाती है ।
मूल स्रोत - Top 5 symptoms of cervical spondylosis
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।