सुपारी चबाने से आपको हो सकते हैं ये 6 बड़े नुकसान

सुपारी (betel nut) चबाने से मुंह के कैंसर का खतरा हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

भारत में बहुत से लोग पान खाने के शौकीन होते हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर मेहमानों को स्वागत के दौरान भी पान खिलाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पान में मिलाई जाने वाली सुपारी चबाने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। ओरल फिजिशियन डॉक्टर आदर्श गिल के अनुसार, बेशक सुपारी खाने से आपको थोड़ी ऊर्जा और खुशी मिलती है लेकिन इसका अधिक सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पढ़ें- इन 12 बीमारियों की एक दवा है पान

  1. सुपारी खाने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इससे आपके दांत गंदे हो सकते हैं। इसके अलावा सुपारी हाथ में लेने से आपके हाथों में दाग लग सकते हैं।
  2. सुबारी चबाने से आपको घेघा (oesophagus) कैंसर का खतरा हो सकता है। इसमें मौजूद एल्कलॉइड और पोलयफेनोल से कैंसर का खतरा होता है।
  3. लगातार सुपारी चबाने से मुंह में कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। पान में कास्टिक चूना भी मिलाया जाता है, जिससे मुंह के कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
  4. सुपारी चबाने से आपके मसूड़े प्रभावित हो सकते हैं, जिससे माउथ अल्सर होने का खतरा होता है।
  5. सुपारी का कैफीन और निकोटीन की तरफ प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। दरअसल इसे खाने के बाद जो आनंद और ऊर्जा मिलती हैं, आपको उसकी आदत लग जाती है।
  6. इसके अलावा सुपारी चबाने से आपका हाई ब्लड प्रेशर होना, मिजाज बदलना, चिड़चिड़ापन, चिंता, एकाग्रता, संवेदनशीलता और भी नींद की कमी आदि की समस्याएं हो सकती हैं।

बेशक सुपारी खाने के कई नुकसान हैं लेकिन इसका एक फायदा भी है। अगर आपका मुंह ड्राई है, तो आप सुपारी का एक छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं। इससे आपको लार (saliva) का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे आपको ड्राई मुंह से निपटने में मदद मिलती है। ये स्थिति डायबिटीज के कारण पैदा हो सकती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source