Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिए किस तरह का फैट आपके स्वास्थ्य के लिए है सबसे अच्छा

Saturated, Monounsaturated, Polyunsaturated Fat में से हेल्थ के लिए क्या है बेहतर!

जानिए किस तरह का फैट आपके स्वास्थ्य के लिए है सबसे अच्छा

Written by Editorial Team |Updated : April 12, 2017 6:24 PM IST

डायटरी फैट विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले फैट का एक प्रकार है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर के सामान्य कामकाज में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे विटामिन्स के अवशोषण होता है और चयापचय के कामकाज को आसान बनता है। डायटरी फैट में सैचुरेटेड, मोनोअनसैचुरेटेड, और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट शामिल हैं।

सैचुरेटेड, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट क्या है?

फैट फैटी एसिड और मोनोग्लेसीराइड्स से बनता है, जो कार्बन एटम्स से बना होता है। इन कार्बन एटम को सिंगल या डबल बांड से जोड़ा जाता है। यदि एक या दो से अधिक डबल बांड हैं, तो फैट को अनसैचुरेटेड कहा जाता है। सिंगल डबल बांड वाले फैट को मोनोअनसैचुरेटेड कहा जाता है, जबकि कई डबल बॉन्ड वाले को पॉलीअनसेचुरेटेड फैट कहा जाता है।

Also Read

More News

सैचुरेटेड इन चीजों में पाया जाता है? 

  • डेयरी प्रोडक्ट्स, मीट, पाम और पाम कर्नेल ऑयल, कोकोनट ऑयल, हाइड्रोजेनेटेड ऑयल, और स्टिक मार्जरीन।

मोनोअनसैचुरेटेड इन चीजों में पाया जाता है? 

  • ओलिव ऑयल, सनफ्लावर ऑयल, पीनट ऑयल, कनोला ऑयल और सीसेम ऑयल।

पॉलीअनसेचुरेटेड न चीजों में पाया जाता है? 

  • सोयाबीन ऑयल, कॉर्न ऑयल, फ्लैक्स ऑयल और सनफ्लावर ऑयल. सनफ्लावर सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, नट और फिश।

फैट्स की डाइटरी जरूरत क्या है?

बॉडी को ऊर्जा और मेटाबोलिक फंक्शन के लिए फैट की जरूरत होती है। सभी फैट्स में 9 कैलोरी/ग्राम होती है जोकि दो बार प्रोटीन या कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त होती है। आपकी दैनिक ऊर्जा की जरूरत का 20-30 फीसदी हिस्सा फैट से पूरा होना चाहिए। आमतौर पर सैचुरेटेड फैट से बचना चाहिए।इसका सेवन 5 से 6 फीसदी से अधिक नहीं करना चाहिए। यानि अगर आप रोजाना 2000 कैलोरी ले रहे हैं, तो सैचुरेटेड फैट से केवल 120 कैलोरी ही लेनी चाहिए।

कौन सा फैट हेल्थ के लिए सही है?

वैसे पॉलीअनसेचुरेटेड फैट को सही माना जाता है लेकिन आपको सैचुरेटेड से बचना चाहिए। पॉलीअनसेचुरेटेड फैट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। जबकि सैचुरेटेड फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक का खतरा होता है। पॉलीअनसेचुरेटेड फैट हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन का यानि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और आपके दिल को सीएडी और स्ट्रोक से बचाता है। पॉलीअनसेचुरेटेड फैट में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है। यह दिमाग के सामान्य कामकाज और सेल की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के फायदे 

  • रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स (फैट का एक प्रकार) के स्तर को कम करके हृदय रोगों का खतरा कम करता है।
  • एथेरोसलेरोसिस को रोकता है।
  • अनियमित दिल की धड़कन कम कर देता है।
  • ब्लड प्रेशर को कम करता है।

ओमेगा -6 फैटी एसिड के फायदे 

  • डायबिटीज का जोखिम कम करता है।
  • ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करता है।

न्यूट्रेशन लेवल पर आपको क्या देखना चाहिए

  • टोटल फैट के साथ-साथ सैचुरेटेड और ट्रांस फैट की मात्रा देखें।
  • कुछ पैकेज में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की जानकारी हो सकती है। यह आपके डायट प्लान बनाने में मदद करेगा।
  • यह भी जांच लें कि कितनी मात्रा में फैट का सेवन करना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सन्दर्भ- FSSAI:Safe and Nutritious Food @ Home – Cardiovascular Diseases. This article is written by Dr Saurabh Arora, who has a doctorate in pharmaceutics from Jamia Hamdard University and post graduate in the same field from NIPER. He has also established Food Safety Helpline (www.foodsafetyhelpline.com), a one-stop solution for the people in the food industry to stay up-to-date, understand and implement the requirements of the Food Safety and Standards Act and the Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI).

About the Author

... Read More