खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्या होता है?

कुछ लोग मानते हैं खाने के बाद नहाना गलत आदत है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

कई घरों में खाने के बाद नहाने की मनाही होती है। माना जाता है इससे पेट दर्द और कुछ अन्य समस्याएं होती हैं। लेकिन क्या वाकई इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है? जानने के लिए हमने पी.डी. हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिल्ट डॉक्टर फिलिर अब्राहम से बात की। हमने उनसे पूछा कि क्या खाने के तुरंत बाद नहाने से हाज़मा पर असर पड़ता है? उनका जवाब कुछ इस तरह से था।

हाज़मे यानी खाना पचने की प्रक्रिया में ब्लड फ्लो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। खाने के तुरंत बाद नहाने से ब्लड फ्लो स्किन की तरफ होने लगता है ताकि शरीर का तापमान बना रहे। इसकी वजह से हाज़मे की प्रक्रिया प्रभावित होती है, उसे ब्लड फ्लो नहीं मिल पाता। हालांकि इसकी वजह से पेट में दर्द या बदहज़मी भी नहीं होती, इसलिए खाने के तुरंत बाद न नहाने का नियम भी ठीक नहीं है।

आप खाने के तुरंत बाद बिना फिक्र किये नहा सकते हैं। इससे आपके पेट में दर्द नहीं होगा। नहाने में आप शावर ले सकते हैं, बाल्टी में पानी भरकर नहा सकते हैं या चाहे तो बाथटब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये सभी तरीके सुरक्षित है। लेकिन अगर आपको पहले से ही बदहज़मी हो रही है, या खाना खाने के बाद अक्सर बदहज़मी हो जाया करती है तो आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। गर्म पानी से आप दूर ही रहें। वहीं खाने के बाद स्वीमिंग नहीं करनी चाहिए। इस तरह की एक्टीविटी से आपके हाज़मे पर असर पड़ सकता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source