hamburger icon
A
Read in English

अगर आप भी बिना अंडरवियर के जींस पहनते हैं तो पहले जान ले ये 6 बातें

अगर बिना अंडरवियर के जींस पहन रहे हैं तो बहुत टाइट फिट वाली जींस कभी न पहनें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 3, 2017 4:38 PM IST

अगर आप अंडर वियर नहीं पहनते हैं तो इसे आजकल की भाषा में इसे गोइंग कमांडो कहा जाता है। ऐसा करना काफी प्रचलन में है लोग अब घरों में या बाहर जाते समय भी पैंट या जीन्स के नीचे अंडरवियर या पैंटी नहीं पहनते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करना चाह रहे हैं तो पहले डर्मेटोलॉजिस्ट सजल शाह द्वारा बताये कुछ टिप्स पर ज़रूर ध्यान दें।

1- अगर आप एक जीन्स को पहले चार बार पहनने के बाद धोते थे तो अगर अब आप अंडरवियर नहीं पहन रहे हैं तो सिर्फ दो बार पहन कर ही धो लें। क्योंकि आपकी पैंट बहुत जल्दी गंदी हो जाती है और जब आप अंडरवियर नहीं पहनते हैं तो आपके प्राइवेट पार्ट्स सीधे इस गंदगी के संपर्क में आ जाते हैं।

2- अगर आप अंडरवियर नहीं पहनते हैं तो क्राच वाले हिस्से में मौजूद पसीना या नमी के दाग आपके पेंट पर भी पड़ सकते हैं। अगर आपने हल्के रंग की पैंट पहनी हुई है तो ऐसे दाग दूर से ही दिखने लगेंगें। इससे बचने के लिए उस हिस्से में पाउडर छिड़क लें जिससे पसीना ही न हो।

3- कभी भी बहुत टाइट स्किन वाली जींस न पहनें क्योंकि ऐसी जींस बहुत हैवी फैब्रिक्स जैसे कि डेनिम के बने होते हैं और अगर इनको पहनकर आपने अंडरवियर नहीं पहना है तो हो सकता है कि बैठते या उठते समय इनसे आपकी स्किन छिल जाये। इसलिए अगर आप अंडरवियर नहीं पहन रहे हैं तो जितनी ढीली हो सके उतनी ढीली पैंट पहनें।

4- शरीर के क्रोच वाले हिस्से में बहुत ज्यादा बैक्टीरिया रहते हैं और अगर आपने अंडरवियर नहीं पहना है तो कभी भी शॉपिंग मॉल में जाकर ड्रेस ट्राई न करें क्योंकि ऐसे में उन बैक्टीरिया के उन पैंट्स में पहुँचने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।

5- जब आप अंडरवियर नहीं पहनते हैं तो जाँघों का अंदरुनी हिस्सा चलते समय एक दूसरे से टकराता रहता है और स्किन टू स्किन कांटेक्ट के कारण वह हिस्सा छिल जाता है। इसलिए कभी भी जब बिना अंडरवियर के चलें तो जांघ के अंदरुनी हिस्से में पेट्रोलियम जेली या बेबी पाउडर लगायें जिससे उनमें घर्षण कम हो जाये।

6- पैंट के अंदर का तापमान हल्का गर्म और ह्यूमिडिटी भरा होता है जिससे फंगस आसानी से पनप जाते हैं और स्किन के उनके संपर्क में आने के कारण वाह लाल लाल धब्बे पड़ जाते हैं जो देखने में दाद की तरह लगते हैं। इससे बचने के लिए अपने पैंट्स को नियमित धुलें और सुबह उस हिस्से में कुछ पाउडर का छिड़काव करें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock