सर्दी-खांसी और बुखार में असरदार तुलसी के सिर्फ 10-15 पत्ते

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए ट्राई करें तुलसी

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

कुछ लोग इम्युनिटी कमजोर होने के चलते बार-बार सर्दी-खांसी और बुखार की चपेट में आ जाते हैं। इससे निपटने के लिए वो पेरासिटामोल या कफ़ सिरप ले लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बार-बार इन दवाओं का इस्तेमाल आपके लिए घातक साबित हो सकता है। खैर, अब आप तुलसी की चंद हरी-हरी पत्तियों से इन छोटी-छोटी समस्यायों से राहत पा सकते हैं। आपको बता दें कि तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं। ये इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने और आपको तनाव, सिरदर्द व साइनसाइटिस आदि से बचाने में सहायक होते है। पढ़ें- तुलसी के सिर्फ 10 पत्ते चबाकर तनाव करें कंट्रोल!

तुलसी ही क्यों

एक अध्ययन के अनुसार, तुलसी की पत्तियां इन्फेक्शन के खिलाफ टी साइटोकिन्स, एनके (नेचर किलर) सेल और टी लिम्फोसाइट्स जैसी इम्यून सेल्स का उत्पादन बढ़ाती हैं। तुलसी में इम्यून-मोडुलेटरी तत्व होते हैं, जिस वजह से ये इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में भी मददगार है। एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइन्फ्लैमटोरी गुण होने की वजह से ये बुखार कम करने और सर्दी-खांसी के इलाज में भी मदद करती है।

ऐसे करें तुलसी का इस्तेमाल

तुलसी की चाय- एक कप गर्म पानी में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर कम से कम दस मिनट का उबालें। बुखार, मलेरिया और डेंगू बुखार से राहत पाने के लिए इसे दिन में दो बार पिएं।

तुलसी का दूध- अगर आपको तेज बुखार है तो आप तुलसी के पत्तों को दूध में डालकर पिएं। इसके लिए आधे लीटर पानी में तुलसी के पत्ते और इलायची पाउडर डालकर उबाल लें। इसमें दूध और चीनी मिलाकर पिएं।

तुलसी का जूस- शरीर का तापमान कम करने के लिए आप तुलसी के पत्तों का जूस भी पी सकते हैं। ये बच्चों के लिए ज्यादा प्रभावी है। 10-15 पत्तों को थोड़े से पानी में मिलाकर जूस निकाल लें। हर दो से तीन घंटे में इसे ठन्डे पानी के साथ पिएं।

इस बात का रखें ध्यान- ऊपर बताए गए केवल घरेलू उपचार हैं। अगर इसके इतेमाल के बाद भी आपको कोई असर नहीं हो रहा है, तो आप किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source