... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabanam Khan
अगर आप आधी-आधी रात कर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, और नींद न आने से दिन भर परेशान रहते हैं, तो आपको एक बार गुलाब का सहारा लेना चाहिए। रात को ठीक से नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार आप सोने से पहले जो खाना खाते हैं वो आपकी नींद को प्रभावित करता है। वहीं, कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं जिनका सोने से पहले सेवन करना आपको गहरी नींद दिला सकता है। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए सालों से परंपरागत उपचार के रूप में गर्म दूध का ग्लास या पैरों की मसाज को अपनाया जाता है। गुलाब के फूल की पंखुड़ियां भी ऐसा ही एक उपचार है, जो आपको अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
गुलाब की पंखुड़ियों का नींद से संबंध
गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल परंपरागत रूप से शांति और सुकून के लिए किया जाता रहा है। इसमें एंटीडिप्रेसेंट (antidepressant), एंटीस्पैसमोडिक (antispasmodic), अप्रोडिसिऐक (aphrodisiac), क्लींज़िंग और हिप्नॉटिक (hypnotic) गुण होते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों के एथानॉलिक (ethanolic), एकिअस (aqueous) और क्लोरोफोमिक तत्वों का हिप्नोटिक यानी सम्मोहित करने वाला प्रभाव होता है। इस फूल में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एनेक्शियोलाइटिक (anxiolytic) तत्व गहरी नींद में मददगार साबित होते हैं। पुराने लोग तो ये भी कहते हैं कि रात को सोने से पहले गुलाब की पंखुड़ियां खाने से बहुत प्यारे सपने भी आते हैं। (इसे भी पढ़ें - जानें गुलाब के सभी फायदे)
कैसे करें इस्तेमाल
अगर आपके पास ताज़े गुलाब की पंखुड़ियां हों तो उन्हें उबलते पानी में डालें, और उस पानी से स्टीम लें। इसके अलावा आप गुलाब की पंखुड़ियों की चाय बनाकर पी सकते हैं या गर्म दूध में सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को मिलाकर पी सकते हैं। रोज़ ऐसेंशियल ऑयल से सिर पर मसाज करने से भी सुकून मिलता है और गहरी नींद आती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ -Shafei, M. N., Saberi, Z., & Amini, S. (2011). Pharmacological effects of Rosa damascena. Iranian Journal of Basic Medical Sciences, 14(4), 295-307.