... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:17 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
अगली बार अनार छिलने के बाद छिलकों को फेंकने की बजाय संभाल कर रख लें, क्योंकि ये छिलके आपके काफी काम आ सकते हैं। अनार के छिलकों का एक अच्छा इस्तेमाल ओरल हाइजीन यानी मुंह की साफ-सफाई के लिए किया जा सकता है। ये दांतों की समस्या को दूर करके, मुंह को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं।
कैसे हैं मददगार अनार के छिलके?
अनार के छिलकों में एल्लाजिटेनिन (ellagitannin) नाम का एक घटक होता है जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये दांतों के प्लाक से भी लड़ता है। ऑल्टरनेटिव मेडिसन रिव्यू में प्रकाशित एक अध्ययन ने ये साबित किया है कि अनार के छिलके से बने माउथवॉश से एक मिनट से ज्य़ादा देर तक कुल्ला करने से दांतों में प्लाक होना या बैक्टीरिया जमना 84 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके अलावा, अनार के छिलके एंटी-इनफ्लैमटोरी एजेंट के रूप में भी काम करते हैं जो सूजे हुए मसूड़ों से इनफ्लेमेशन कम करते हैं। ऐसे में इससे मसूड़ों की समस्या में भी राहत मिलती है। (इसे भी पढ़ें, सांस की बदबू से छुटकारा दिलाए इलायची)
कैसे करें इस्तेमाल
सांस की बदबू – सांस की बदबू से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच सूखे अनार के छिलके का पाउडर लें और उसे एक ग्लास पानी में अच्छी तरह से मिला लें। इस सॉल्युशन से सुबह-सुबह गार्गल करें।
मसूड़ों की समस्या – अगर आपको मसूड़ों की समस्याएं अक्सर रहती हैं तो सूखे अनार के छिलके का पाउडर बनाकर उसे दांत ब्रश करने से पहले इस्तेमाल करें। इसे मसूड़ों पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर रखें फिर पानी से धो लें। इससे मसूड़ों की सूजन या खून बहने की समस्या दूर होगी।
प्लाक – इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि रोज़ सुबह अनार के छिलकों के पानी से कुल्ला करें। ऐसा तकरीबन एक मिनट के लिए करें फिर दांत ब्रश करें। धीरे-धीरे प्लाक हटने लगेगा।
चित्र स्रोत – Getty
संदर्भ :