... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
हर इंसान को कभी न कभी दांत दर्त ज़रूर होता है। अगर आपको टूथ सेंसिटिविटी की समस्या हो तो ये दर्द ठंडा या गर्म खाने से और बढ़ जाता है। हालांकि, दांत दर्द के लिए मेडिकल स्टोर में कई तरह के पेन किलर्स मिल जाते हैं लेकिन उनके भी अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए अगर आप अपनी इस समस्या के लिए दवाई की जगह कोई घरेलु उपाय अपनाना चाहते हैं, तो काली मिर्च, तुलसी और हल्दी आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं। पढ़ें: तुलसी के सिर्फ 10 पत्ते चबाकर तनाव करें कंट्रोल!
काली मिर्च, तुलसी और हल्दी
काली मिर्च में एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लैमटोरी गुणों होते हैं, जिस वजह से ये दांत के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक है। गले की खराश से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा दांत दर्द से राहत पाने के लिए भी विभिन्न औषधीयों में काली मिर्च मिलायी जाती है। दूसरी ओर तुलसी के पत्ते न केवल आपको बुखार या अन्य बीमारियों से दूर रखने में सहायक हैं बल्कि दांत के दर्द दे आराम दिलाने में भी मददगार हैं। हल्दी के चमात्कारिक गुणों से शायद ही कोई अंजान हो। कटे, घाव, गले की खराश और सर्दी से राहत दिलाने के अलावा हल्दी में कई बीमारियों से राहत दिलाने के गुण होते हैं। हल्दी में मौजूद नैचुरल फेनोलिक (phenolic) यौगिकों की वजह से इसका एंटीसेप्टिक प्रभाव पड़ता है। इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर उपयोग करने पर दर्द से तेज़ी से छुटकारा पाया जा सकता है।
इनका इस्तेमाल ऐसे करें
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: 1. Fard, S. Y., Marashi, S. M. A., Fard, S. Y., Mirzaii, M., & Moosavi, S. E. (2015). The Effect of (Aqueous-Alcoholic) Extracts and Black Pepper Essence on. Int J Enteric Pathog, 3(1), e21969.
2. Sangeetha K.M., Srinivasa Sagar B, Rashmi G. Chour, Rohan Talathi. AYURVEDA AND DENTISTRY. Journal of Ayurveda and Holistic Medicine (JAHM)(ISSN:2321-1563.
3. Bagamboula, C. F., Uyttendaele, M., & Debevere, J. (2004). Inhibitory effect of thyme and basil essential oils, carvacrol, thymol, estragol, linalool and p-cymene towards Shigella sonnei and S. flexneri. Food microbiology, 21(1), 33-42.
4. Das, S. K., & Cohly, H. H. P. (1995). U.S. Patent No. 5,401,504. Washington, DC: U.S. Patent and Trademark Office.