नैचुरल मॉस्किटो रैपेलेंट है नीम, इस्तेमाल करें इस तरह!

मौसम कोई भी हो, मच्छर आ ही जाते हैं परेशान करने। इनसे छुटकारा पाएं इस तरह।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:40 PM IST

Read this in English

सिर्फ एक मच्छर आपको हॉस्पिटल पहुंचा सकता है। डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया जैसी ख़तरनाक बीमारी मच्छरों के काटने से ही होती है। मच्छरों से बचने के लिए लोग मॉस्किटो रैपलेंट (mosquito repellents) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप नैचुरल उपायों में विश्वास रखते हैं तो आपको इस काम के लिए नीम का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। (बालों और स्किन के लिए नीम के 6 लाभ)

मच्छरों से कैसे बचाता है नीम?

जर्नल ऑफ अमेरिकन मॉस्किटो कंट्रोल असोसिएशन में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि नीम और नारियल के तेल को मिलाकर त्वचा पर लगाने से मच्छर दूर रहते हैं।नीम में एंटीप्रोटोज़ोल तत्व होते हैं जो एक अलग प्रकार की गंध छोड़ते हैं जिससे कि मच्छर दूर रहते हैं। केमिकल युक्त रैपलेंट से अलग, नीम के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते। इसके एंटी-इनफ्लैमटोरी तत्व जलन और सूजन को भी दूर करते हैं।

कैसे करें इसका इस्तेमाल

एक चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच नीम का तेल मिला लें। इस मिक्सचर को रात के वक्त सोने से पहले अपनी त्वचा पर लगा लें। इससे आपको मच्छर नहीं काटेंगे। आप बच्चों के लिए भी इस मिक्सचर का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि नीम नैचुरल व सुरक्षित है। ये केमिकल युक्त रैपलेंट की तरह आपके बच्चे की सेंसिटिव स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। लेकिन अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे को नीम से एलर्जी हो सकती है तो आप पहले पैच टेस्ट करके देख लें। आप मच्छर को दूर रखने के लिए नीम ऑयल डिफ्यूज़र का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। डिफ्यूज़र में दो से तीन बूंद नीम का तेल मिलाएं और कमरे में बेड के पास रख दें। इससे मच्छर आपके करीब नहीं आएंगे।

मूल स्रोत - Neem — a natural mosquito repellent you must try!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source