लोअर बैक पेन से हैं परेशान? लैवेंडर ऑयल से करें मसाज

लोअर बैक पेन परेशान करे तो न खाएं पेन किलर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:35 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

पीठ के निचले हिस्से में दर्द यानी लोअर बैक पेन आपके रोज़मर्रा के कामकाज में बाधा उत्पन्न करता है। अक्सर लोग परेशान होकर पेन किलर खा लेते हैं लेकिन उसके अपने अलग साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए इनका भी ज़्यादा उपयोग नहीं किया जा सकता है।

लेकिन पेन किलर की बजाय आप लेवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हॉंगकॉंग पॉलिटेक्नीक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोअर बैक पेन के लिए लेवेंडर एसेंशियल ऑयल एक प्राकृतिक उपचार है।

ये अध्ययन कॉम्प्लीमेंटरी थेरेपी इन मेडिसन में प्रकाशित हुई थी। इस अध्ययन में तीन हफ्तों के लिए लोअर बैक पेन से पीड़ित मरीज़ों को रिलैक्सेशन सेशन में शामिल किया, जिसमें लैवेंडर ऑयल से मसाज भी शामिल थी। इसके साथ ही, उन्हें एक्यूपॉइंट स्टीम्यूलेशन (acupoint stimulation) भी दिया गया।

इसके बाद ये पाया गया कि एक ही हफ्ते बाद लोअर बैक पेन में 39% की कमी थी, और तीन हफ्तों के बाद मरीज़ पहले की तरह आसानी से चलने और झुकने लगा। (इसे भी पढ़ें - इन तीन तरीकों से नहीं होगा पीठ दर्द)

शोधकर्ताओं ने ये निष्कर्ष निकाला कि इस तरह के दर्द के उपचार में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करने के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ऑयल पुराने और तेज़ पीठ दर्द को ठीक करने में सहायक होता है।

इस तरह से लैवेंडर ऑयल लोअर बैक पेन के लिए अच्छा माना गया है। आप इसका फायदा उठाने के लिए हर रात सोने से पहले लोअर बैक पर इस तेल से मसाज कर सकते हैं। ऐसा खुद करना मुश्किल होगा इसलिए अपने पार्टनर या परिवार के किसी सदस्य की मदद ली जा सकती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ

[1] Complement Ther Med. 2004 Mar;12(1):28-37. The effectiveness of relaxation acupoint stimulation and acupressure with aromatic lavender essential oil for non-specific low back pain in Hong Kong: a randomised controlled trial. Yip YB(1), Tse SH.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source