Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जोड़ों के दर्द में धूप (Frankincense) से ऐसे पाएं राहत

धूप के धुएं को सूंघना स्वास्थ्य के लिए लिए अच्छा होता है!

जोड़ों के दर्द में धूप (Frankincense)  से ऐसे पाएं राहत

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:38 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

लोबान या धूप (Frankincense) का भारत में एयर फ्रेशनर के रूप में और पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। बोसवेलिया सेराटा पेड़ की छाल से बनने वाली धूप का उपयोग परफ्यूम और एसेंशियल ऑयल के लिए भी किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके धुएं को सूंघना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। पढ़ें- जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएं ये 4 आयुर्वेदिक तेल

Also Read

More News

धूप में एंटी-इन्फ्लैमटोरी गुण होते हैं और ये गठिया के दर्द से राहत के लिए उपयोगी है। जर्नल आर्थ्राइटिस रिसर्च एंड थेरेपी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कुछ लोगों को बोसवेलिया सेराटा पेड़ का रस दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन लोगों को जोड़ों के दर्द में राहत मिली थी और सात दिन के भीतर दर्द से छुटकारा मिला था। धूप में 3-ओ एसिटाइल-11-कीटो-बीटा-बोस्वेल्लिक एसिड (3-O-acetyl-11-keto-beta-boswellic acid) यौगिक होते हैं, जो बेचैनी और दर्द को कम करने में सहायक हैं। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला है कि धूप का रस जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज यानि नरम हड्डी को खराब होने से रोकता है।

गठिया के लिए धूप के फायदे

केवल बोसवेलिया पेड़ से ही नहीं बल्कि इस पेड़ से बनने वाली धूप से ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटी गठिया के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद बोस्वेल्लिक एसिड तत्व से 5-लिपोक्सीजेनस (5-lipoxygenase) की गतिविधि को बाधित करने में मदद मिलती है। ये एक एंजाइम है, जो दर्द का कारण बनता है। अध्ययनों के अनुसार, इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

धूप की गोलियां और और कैप्सूल बाजार में उपलब्ध होते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि गठिया के इलाज के लिए ये हर्बल उपचारों में से एक है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ- Krishanu Sengupta, Krishnaraju V Alluri,  Andey Rama Satish,  Simanchala Mishra, Trimurtulu Golakoti,  Kadainti VS Sarma, Dipak Dey and  Siba P Raychaudhuri. A double-blind, randomized, placebo-controlled study of the efficacy and safety of 5-Loxin® for treatment of osteoarthritis of the knee. Arthritis Research & Therapy2008;10:R85. DOI: 10.1186/ar2461.

2. Siddiqui MZ. Boswellia Serrata, A Potential Antiinflammatory Agent: An Overview. Indian Journal of Pharmaceutical Sciences. 2011;73(3):255-261. doi:10.4103/0250-474X.93507.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More