मिनटों में कम करें अपने कान का दर्द इस तरह

यूकलिप्टस ऑयल (eucalyptus-oil) की मसाज या भाप से दूर होता है कान में दर्द। जानें इस्तेमाल का तरीका।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:20 PM IST

Read this in English

कान में दर्द का कारण इसके बाहरी हिस्से में इंफेक्शन होना हो सकता है। यह किसी बैक्टीरिया या वायरस से भी हो सकता है और धूल या कान में वैक्स जमा हो जाने से भी। कई बार दांतों या जबड़ों का दर्द भी अक्सर कान तक पहुंच जाता है। कान का दर्द सुनने में जितनी मामूली बात लगती है, असल में ये उतनी ज्यादा दर्दभरी समस्या है। कान का दर्द दूर करने के लिए कई बार लोग पेनकिलर खा लेते हैं। अगर आपके या आपके घर के किसी सदस्य को कान में दर्द है तो पेनकिलर खाने से पहले यूकलिप्टस ऑयल ट्राई करें। यूकलिप्टस यानी नीलगिरी का तेल मिनटों में आपके कान के दर्द में राहत पहुंचा सकता है।

यूकलिप्टस ऑयल ही क्यों?

यूकलिप्टस ऑयल में एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं जो रोगाणुओं से लड़ते हैं। ये एक शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल एजेंट माना जाता है जो ईकोली और अन्य बैक्टीरिया जिनसे इंफेक्शन होता है, को नष्ट कर देता है। साथ ही, इसमें ऐसे तत्व भी होते हैं जो दर्द व सूजन से राहत दिलाते हैं। यूकलिप्टस ऑयल का इस्तेमाल सर्दी-ख़ांसी, श्वास संबंधी समस्याओं, नाक के कंजेस्शन और कान दर्द के लिए किया जाता है।

इस्तेमाल का तरीका

मसाज – यूकलिप्टस ऑयल से कान के बाहरी तरफ मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दर्द कम होने लगेगा। अगर कान में कुछ मैल जमा होगा तो वो भी बहकर निकल आएगा। लेकिन इतना ध्यान रखें कि इस नारियल या किसी और तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।

स्टीमिंग – अगर आपके कान में दर्द नसल कंजेस्शन या नाक व कान को जोड़ने वाली ट्यूब में ब्लॉकेज के कारण है, तो आपके लिए ये तरीका अच्छा रहेगा। एक बड़े बर्तन में उबलते पानी में 3-4 बूंद यूकलिप्टस ऑयल की डालें, उस बर्तन की ओर झुकें और उठते धुएं को इन्हेल करें। आप अपना सिर कवर करने के लिए तौलिये का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये धुआं या भाप आपनी नाक में और फिर कान के ट्यूब्स में जाती है और डीकंजेस्शन करती है। इससे कान के दर्द में राहत मिलती है।

मूल स्रोत –Eucalyptus oil — a quick and effective home remedy for ear pain

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

संदर्भ :

Mulyaningsih, S., Sporer, F., Reichling, J., & Wink, M. (2011). Antibacterial activity of essential oils from Eucalyptus and of selected components against multidrug-resistant bacterial  pathogens. Pharmaceutical biology49(9), 893-899.

Hong CZ, Shellock FG. Effects of a topically applied counterirritant (Eucalyptamint) on cutaneous blood flow and on skin and muscle temperatures. A placebo-controlled study. Am J Phys Med Rehabil. 1991 Feb;70(1):29-33. PubMed PMID: 1994967

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source