... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
लगातार कई घंटों तक कंप्यूटर पर काम करने से यकीनन आपकी आंखों में थकान और चुभन पैदा हो सकती है। कभी-कभी नींद की कमी या देर रात तक काम करना आदि से भी आंखों में थकावट और सूजन पैदा हो जाती है। खैर, आप 20-20-20 नियम (हर बीस मिनट में किसी बीस फीट दूरी रखी किसी चीज को बीस सेकंड तक देखना) या कुछ मिनटों के अंतराल में कंप्यूटर से नज़र हटाकर पलक झपका लेना आदि उपायों से इस समस्या से बच सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप खीरे के कुछ टुकड़ों से भी आंखों की थकान, जलन और सूजन कम कर सकते हैं। जी हां, खीरे के टुकड़े आंखों पर लगाने से आराम मिलता है। पढ़ें: खीरा खाने के 10 फायदे
खीरा ही क्यों
खीरे में 95 फ़ीसदी पानी होता है। ये स्किन को केवल हाइड्रेट ही नहीं रखता बल्कि ये लगातार स्क्रीन देखने की वजह से आंखों में पैदा हुई अतिरिक्त गर्मी को भी ख़त्म करने में मदद करता है। जब आप इसे आंखों पर रखते हैं, तो इसके अतिरिक्त शीतल यानि कूलिंग प्रभाव से आपको आराम मिलता है। एंटीऑक्सीडेंट और सिलिका जैसे खनिज से भरपूर खीरा स्किन को जवां रखने और पानी की कमी को पूरा करने में भी सहायक हैं। इनकी कमी के कारण आंखों में सूजन हो जाती है।
इसका इस्तेमाल ऐसे करें
खीरे को पतले गोलाकार टुकड़ों में काट लें और उन्हें कम से कम 10 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा। एक तरीका ये भी है कि आप कटे हुए खीरे को आधे घंटे तक फ्रिज में रख दें और उसके बाद आंखों पर रखें। इससे आंखों पर सुखद प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा खीरे का रस लगाने से न केवल स्किन को सॉफ्ट बनाने में बल्कि चमक लाने में भी मदद मिलती है। अगर आपको लू लग गयी है, तो आप खीरे के कुछ टुकड़े सिर पर भी रख सकते हैं। इससे सिर पर चढ़ा ताप या गर्मी उतर जायेगी।
इस बात का रखें ख्याल
अगर आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं या किसी आई इन्फेक्शन से पीड़ित हैं, तो खीरे का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Shrivastava, A., & Roy, S. (2013). Cucurbitaceae: A Ethnomedicinally Important Vegetable Family. Journal of Medicinal Plants, 1(4).