... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
उम्र बढ़ने के साथ साथ ही शरीर में कई तरह की दिक्कतें भी होने लगती हैं। जोड़ों में दर्द होना इनमें से सबसे आम समस्या है। हालांकि कई लोगों में ऐसा देखा गया है कि वे जोड़ों के दर्द को अनदेखा कर देते हैं उन्हें लगता है कि यह कोई गंभीर समस्या नहीं है और कुछ दिनों में अपने आप ही ठीक हो जाएगी। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो समझ लें की जोड़ों के दर्द का अगर सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो आगे चलकर यह गंभीर समस्या हो सकती है। हालांकि बाज़ार में ऐसे कई दवाइयां और क्रीम उपलब्ध हैं जो जोड़ों के दर्द से तुरंत आराम दिलाने का दावा करती हैं, लेकिन इन दवाइयों से बेहतर है कि आप घरेलू उपायों से अपने जोड़ों के दर्द को ठीक करें। कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल ऐसा ही एक घरेलू उपचार है जो बहुत जल्द ही जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाता है। पढ़ें: गठिया से परेशान हैं तो आजमायें ये 10 टिप्स
कैस्टर ऑयल कैसे दर्द दूर करने में मदद करती है?
अरंडी के तेल में कई तरह के एंटी-इंफ्लैमटोरी यौगिक होते हैं जो जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाते हैं। इसके अलावा यह तेल हमारे इम्यून सिस्टम को ऐसे एंटी-बॉडीज उत्पन्न करने के लिए उत्तेजित करता है जो आपको जलन से बचाते हैं। इस तेल से मालिश करते ही यह दर्द से तो आराम दिलाता ही है साथ ही मांसपेशियों और नसों कि सूजन को भी कम करने में मदद करता है।
जोड़ों के दर्द के लिए : अगर आप दर्द से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो जोड़ों में गर्म कैस्टर ऑयल से मसाज करें। इसके अलावा आप उस जगह पर गर्म वाटर पैक से भी जल्दी आराम मिलता है। अगर आप लम्बे समय से गठिया से पीड़ित हैं तो सप्ताह में कम से कम दो बार इस तेल से मालिश ज़रूर करें।
अर्थराइटिस के लिए उपयोगी : अगर आप अर्थराइटिस से पीड़ित हैं तो आपके लिए अरंडी का तेल बहुत उपयोगी है। दर्द से आराम पाने के लिए इस तेल में भीगे हुए सूती कपड़े को दर्द वाली जगह पर रात भर के लिए लपेट कर रखें। कपड़े को इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छे से निचोड़ लें। इसके बाद इस हिस्से पर एक घंटे तक हीटिंग पैड रखें।इसे रोजाना रात में करें भले ही आपको दर्द न भी हो। ऐसा करने से जल्द ही आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा जाते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock