जानिये केले के छिलकों का ये एक चौंका देने वाला फायदा

अगर आप मस्से (Warts) से परेशान हैं, तो केले के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:33 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

वॉर्ट (Warts) यानि मस्से एक स्किन प्रॉब्लम है। मस्से आमतौर बच्चों के चेहरे और गर्दन व बड़ों को हाथ और उंगलियों पर होने वाले दर्दरहित फफोले होते हैं। जाहिर है, ये देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। इससे पहले कि ये किसी दर्द या बेचैनी का कारण बनें, इनसे छुटकारा पा लेना ही बेहतर उपाय है। अगर आपके किसी अंग पर सामान्य से थोड़ा बड़ा छाले हैं तो, आप कुछ घरेलू उपायों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन अगर आपको दर्दनाक जेनिटल (genital) और प्लान्टर वार्ट्स ( plantar warts) हैं, तो इस मामले में आपके लिए डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है। पढ़ें: केले के छिलके का ये एक बड़ा फायदा आपको कर देगा हैरान

कैराला आयुर्वेद ग्रुप की डायरेक्टर गीता रमेश के अनुसार, आयुर्वेद में मस्से के लिए कई प्रभावी घरेलू उपचार हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि केले के छिलकों से भी इस समस्या से निपटा जा सकता है। गीता के अनुसार, सामान्य और प्लान्टर वार्ट्स से छुटकारा पाने के लिए केले के छिलके प्रभावी होते हैं। चूंकि केले के छिलके पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं, इसलिए वे मस्सा दबाने और दर्द या बेचैनी कम करने में सहायक हैं। बेशक केले के छिलके पूरी तरह से मस्सा से छुटकारा पाने में मदद नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से राहत प्रदान करने और आगे के प्रसार को रोकने में प्रभावी हैं।

केले के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

  • केले का छिलका लें और उसको अंदर वाले हिस्से की तरफ से मस्से पर रखें।
  • आपको केले के छिलके का बैंड-एड की तरह मस्से पर लपेटना होगा।
  • इसे पूरी रात मस्से पर लगा रहने दें।
  • इस क्रिया को कुछ दिनों तक दोहराएं।
  • कई मामलों में छिलकों के इस्तेमाल से बेहतर परिणाम देखने को मिला है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source