... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बाजार में कई तरह के वैजाइनल वॉश उपलब्ध होते हैं। इन उत्पादों के बारे में दावा किया जाता है कि इनके इस्तेमाल से महिलाओं का निचला पार्ट सही तरह से साफ़ होता है और स्वस्थ रहता है। क्या आप जानती हैं कि ऐसे प्रॉडक्ट्स में भारी मात्रा में केमिकल्स मिले होते हैं? ऐसे प्रोडक्ट के उपयोग से आपका निचले पार्ट का सेन्सिटिव एरिया और अधिक कठोर हो सकता है। हालांकि आप इस हिस्से को बेहतर तरीके से साफ करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, बेकिंग सोडा वेजाइनल इंफेक्शन से निपटने और इसकी गंध दूर करने में आपकी मदद कर सकता है और वो भी बिना किसी नुकसान के। पढ़ें- वैजाइना के बाल शेव करना क्यों नहीं है सुरक्षित, जानिये
बेकिंग सोडा ही क्यों
हेल्दी वैजाइना का पीएच लेवल 3.5 से 4.5 के बीच होता है। इसका मतलब यह हुआ कि ये एरिया नेचर में थोड़ा एसिडिक होता है। अगर पीएच लेवल कम या ज्यादा होता है, तो आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्यांए हैं- इंफेक्शन, अत्यधिक योनि स्राव, बदबू, खुजली और सेक्स के दौरान पीड़ा। बेकिंग सोडे के इस्तेमाल से आपको पीएच संतुलन बहाल करने में मदद मिलती है। बेकिंग सोडा नेचर में अल्कालाइन (alkaline) होता है। जब अल्कालाइन पदार्थ एसिडिक नेचर से मिलता है, तो प्रभावहीन हो जाता है।
बेकिंग सोडे का इस्तेमाल ऐसे करें
वैजाइनल वॉश बनाएं-गुनगुने पानी से भरे एक मग में बेकिंग सोडा के दो चम्मच मिलाएं। इस पानी से योनि का आंतरिक और बाहरी हिस्सा अच्छे से धोएं। योनि का आंतरिक हिस्सा इस पानी से धोने के बाद एक बार सादे पानी से भी धोएं और सूखे तौलिये से अच्छी तरह साफ कर लें। पानी में बहुत ज्यादा बेकिंग सोडा ना मिलाएं।
नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं- गुनगुने पानी से भरे टब में बेकिंग सोडा मिलाएं। अब अपने निचले हिस्से को कम से कम 20 मिनट तक टब में डालकर रखें। ध्यान रहे कि आपकी योनि पूरी तरह से पानी के भीतर होनी चाहिए। इसके बाद सादे से पानी से नहाएं और सूखे तौलिये से साफ कर लें।
पीने के पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं- सोने से पहले पीने के पानी के एक गिलास में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं। इससे ना केवल पानी का टेस्ट अच्छा हो जाएगा बल्कि आपके निचले पार्ट में स्मेल और खुजली से भी राहत मिलेगी।
इसका इस्तेमाल कब करें
पीरियड्स के बाद- इस दौरान आपका मेन्स्ट्रुअल ब्लड (menstrual blood) का पीएच 7.5 होता है, जिससे पीरियड्स खत्म होने के बाद इस हिस्से में सूखापन और खुजली हो जाती है।
सेक्स संबंध बनाने से पहले और बाद में- वीर्य का पीएच लेवल 7.1 से 8 के बीच होता है। इसलिए सेक्स संबंध बनाने से पहले और बाद में योनि को बेकिंग सोडे से साफ करना चाहिए।
अन्य प्रॉडक्ट के इस्तेमाल के बाद- अगर आपने गलती से किसी सुगंधित वेजेनाइल वॉश से निचले पार्ट को साफ कर लिया है, तो आपको बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह के प्रॉडक्ट का पीएच लेवल 8 होता है।
हार्मोनल उतार-चढ़ाव के दौरान- मेनोपॉज, प्रेगनेंसी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपकी योनि का पीएच बैलेंस बाधित हो सकता है। ऐसे में बेकिंग सोडे का उपयोग करें।
अगर आपको बेकिंग सोडे के इस्तेमाल के बाद भी कोई फर्क महसूस नहीं हुआ है, तो आप गाइनोकोलोजिस्ट की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Suresh, A., Rajesh, A., Bhat, R. M., & Rai, Y. (2009). Cytolytic vaginosis: A review. Indian journal of sexually transmitted diseases, 30(1), 48.