... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
सर्दियों के दौरान शरीर में खुजली हो जाना एक आम समस्या है। अगर आपकी स्किन पर रैशेज़ या छोटे-छोटे लाल दाने हो गए हैं, तो आपको एक्जिमा (eczema) या खुजली (scabies) होने के ज्यादा चांस हो सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, व्यस्कों में सेक्चुअल कॉन्टैक्ट खुजली के आम कारणों में से एक है। दूसरी ओर, एक्जिमा छूत की बीमारी नहीं है और इसका सही कारण अभी तक अज्ञात है। त्वचा संबंधी इन दोनों समस्याओं में शरीर में लगातार खुजली और सूजन होती है। डॉक्टर आमतौर पर त्वचा रोग से निपटने के लिए मलहम या क्रीम लगाने की सलाह देते हैं। खैर, अगर आप एक्जिमा और स्केबीज़ की वजह से होने वाली खुजली और सूजन से पीड़ित हैं और इससे जल्दी राहत चाहते हैं, तो हम आपको एक आसान उपाय बता रहे हैं। भारतीय शोधकर्ताओं के अनुसार, अशोक पेड़ के दस ग्राम फूल, मेंहदी के कुछ पत्तों और नारियल तेल से एक्जिमा और स्केबीज़ से छुटकारा पाया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे: पढ़ें: त्वचा पर खुजली हो तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय
अशोक पेड़ के फूल ही क्यों
अशोक पेड़ भारत में पवित्र पेड़ के रूप में माना जाता है। आयुर्वेद में इस पेड़ के फूलों और छाल का यूट्रिन डिसऑर्डर, फिमेल इन्फर्टिलिटी, पेचिश और विभिन्न त्वचा रोगों सहित खुजली व जलन से राहत पाने के इलाज के लिए किया जाता है। दूसरी ओर मेंहदी में एंटी इनफ्लैमटरी गुण होते हैं जो त्वचा को शांत करने में सहायक हैं। नारियल के तेल के इस्तेमाल आमतौर पर ड्राई स्किन और सोरायसिस के इलाज के लिए किया जाता है।
इसका इस्तेमाल ऐसे करें
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Tabassum N, Hamdani M. Plants used to treat skin diseases. Pharmacognosy Reviews. 2014;8(15):52-60. doi:10.4103/0973-7847.125531.