... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्मीका मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है इन दिनों पूरे शरीर के साथ-साथ सिर में खूब पसीना बहता है, जिससे खुजली होने लगती है। कई बार खुजली इतनी बढ़ जाती है कि आपको बेचैनी होने लगती है। इससे निपटने के लिए कई बार आपको खूब पैसे भी खर्च करने पड़ जाते हैं। केमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्थिति अधिक जटिल हो सकती है। खैर, इन दिनों अगर आप भी त्वचा और सिर में खुजली की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप इससे राहत पाने के लिए एक नेचुरल उपाय ट्राई कर सकते हैं। ये उपाय है एप्पल साइडर विनगर ( apple cider vinegar) यानि सेब का सिरका। पढ़ें- इन 6 तरीकों से बॉडी केयर के लिए इस्तेमाल करें सेब का सिरका
सेब का सिरका ही क्यों
सेब के सिरके का इस्तेमाल विभिन्न स्थितियों जैसे- पीले दांत, डैंड्रफ, स्मेली अंडरआर्म्स और यहां तक कि वजन कम करने में आदि में किया जाता है। हालांकि कई लोगों को ये नहीं पता है कि इसका उपयोग त्वचा और सिर में होने वाली खुजली के इलाज के लिए भी किया जा सकता है। इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो नेचर में एसिडिक है, जिस वजह से ये बैक्टीरिया को फैलने से रोकने में सहायक है। इतना ही नहीं ये अत्यधिक पसीने के कारण बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण को फैलने से रोकता है। ये सिर में पीएच लेवल का संतुलन बनाए रखने और गाणुओं को नष्ट करने में सहायक है। पढ़ें- सेब के सिरके से हटाएं नाखूनों का पीलापन
त्वचा में होने खुजली के लिए इस्तेमाल
करीब 10 मिलीलीटर पानी में एक मिलीलीटर एप्पल साइडर सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब कॉटन की ज़रिये इस मिश्रण को खुजली वाले स्थान पर लगायें। अगर आपके पूरे शरीर में खुजली महसूस हो रही है, तो आप अपनी नहाने की बाल्टी में एक सिरका डालकर नहाएं।
सिर में होने वाली खुजली के लिए इस्तेमाल
इसके लिए पहले अपने सिर को धो लें और सूखने दें। अब 5 मिलीलीटर सिरका और पानी एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इसे अपने सिर पर स्प्रे करें और 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे शैम्पू से धो लें। बेहतर परिणाम के हर दूसरे दिन इस क्रिया को दोहराएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ- Stepanovs, J. (1999). Skin Saver Remedies. Harald Tietze Publishing P.
Lansky, V., & Campbell, M. (2004). Vinegar: Over 400 Various, Versatile & Very Good Uses You’ve Probably Never Thought of. Book Peddlers.