hamburger icon
A
Read in English

एसिडिटी से राहत पाने के लिए पियें एलोवेरा जूस

अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है, तो एलोवेरा का जूस ज़रूर ट्राई करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खान-पान की वजह से लोगों में एसिडिटी की समस्या बेहद आम हो गई है। आमतौर पर तली-भुनी चीज़ें और मसालेदार भोजन के सेवन से पेट में गैस बनने लगती है। एसिडिटी की वजह से पेट में दर्द, छाती में जलन और कई बार सिर में दर्द की समस्या होने लगती है। हालांकि इससे राहत पाने के कई घरेलू उपाय हैं, जिनसे फायदा भी होता है लेकिन उनके कई सारे साइड इफ़ेक्ट सामने आये हैं। एलोवेरा एक आसानी से मिलने वाला पौधा है, जो पाचन सहायता और शरीर में एसिड भाटा कम करने में मददगार है। एलोवारा एसिडिटी से राहत पाने का एक नेचुरल उपाय है। पढ़ें: एलोवेरा से बनाएं अपनी त्वचा को कोमल, निखरी और सुंदर

एसिडिटी में एलोवेरा कैसे सहायक है

एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लैमटोरी, एनाल्जेसिक, एंटीमाइक्रोबल, एंटीअल्सर, एंटीऑक्सीडेंट और डाइयुरेटिक गुण होते हैं। इसलिए यह जठरांत्र (gastrointestinal) और अन्य पेट की समस्याओं के इलाज में कारगर है। एलोवेरा में एन्थ्राक्युनन (anthraquinones) होता है, जो पाचन सहायता और अम्लता को रोकने में सहायक है। इसके हीलिंग और एंटी बैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को शांत रखने में सहायक हैं, जिससे एसिडिटी के लक्षणों को ख़त्म करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोलीसैकराइड (polysaccharides) को क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करने के लिए जाना जाता है। ग्लुकोमैन्नस ( glucomannans) एसिड के कारण प्रभावित होने वाली पाचन प्रणाली के संतुलन में मदद करते हैं।

इन सबके अलावा एलोवेरा पाचन तंत्र के विषाक्त पदार्थों को बाहर करने और किडनी फंक्शन, लीवर व पित्ताशय (gall bladder) में सुधार लाने में मदद करता है। एलोवेरा की एंटी-इन्फ्लैमटोरी गतिविधि पाचक रस और एसिडिटी से बचाने में सहायक है।

एलोवेरा का इस्तेमाल ऐसे करें

एलोवेरा जूस- ये बाज़ार में उपलब्ध होता है और आप घर में भी बना सकते हैं। एसिडिटी से बचने के लिए इस रस को खाने से 20 मिनट पहले पियें। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो ¼ कप पियें। इससे पाचन तंत्र में जलन कम करने में मदद मिलती है।

फलों के रस के साथ एलोवेरा- अगर आपको इसका टेस्ट पसंद नहीं है, तो आप अन्य फलों के रस के साथ विशेषकर नारियल पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं।

एलोवेरा फूड्स -एलोवेरा का इस्तेमाल केवल जूस के तौर पर ही नहीं किया जाता है। आप इसे सूप और स्टू में मिलाकर भी खा सकते हैं।

एलोवेरा मोकटेल

  • 2 कप अमरूद का जूस
  • 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

  • एलोवेरा को अमरुद के रस के साथ मिलाकर ब्लेंड कर लें
  • सारे चीजों को एक साथ मिलाकर ब्लेंड कर लें
  • आइस के साथ सर्व करें

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Joseph, B., & Raj, S. J. (2010). Pharmacognostic and phytochemical properties of Aloe veralinn–an overview. Int J Pharm Sci Rev Res4(2), 106-110.