ऑलआउट, कछुआ छाप को मारो गोली, ये है मच्छर भगाने का सबसे आसान तरीका

चैन की नींद सोना है, तो ये आजमाया हुआ घरेलू उपाय जरूर आजमाकर देखें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

मानसून का मौसम जारी है। जाहिर है बारिश में मच्छरभी तेजी से पैदा होते हैं। इस मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी ज्यादा होता है। लोग मच्छरों से बचने के लिए कई तरह के मस्कीटो रिपेलन्ट इस्तेमाल करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इस तरह के प्रोडक्ट्स में भारी मात्रा में केमिकल होते हैं, जिससे अस्थमा, स्किन रैशेष, आंखों में जलन सहित कई समस्यायों का खतरा रहता है। हालांकि पहले मैं भी इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता था। इनके अलावा मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए मैंने कई घरेलू उपचार भी ट्राई किये लेकिन मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। मेरे एक दोस्त ने मुझे टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके इस्तेमाल के बाद मैं और मेरा बच्चा आराम की नींद सो पाते हैं।

दरअसल टी ट्री ऑयल की स्मेल काफी स्ट्रोंग होती है, जिस वजह से मच्छर आपके पास नहीं आते हैं। मैं कामा आयुर्वेद का टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करता हूं। इसे डायरेक्ट स्किन पर लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है। इसलिए इसे पानी के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • एक स्प्रे बोटल में टी ट्री ऑयल की 5 से 6 बूंद और दो चम्मच पानी डाल लें।
  • इस तेल को अपने और बच्चे के कपड़ो पर लगाएं, डायरेक्ट स्किन पर लगाने से बचें।

यकीनन इसे लगाने के बाद रातभर आपको मच्छर नहीं काटेंगे और आप प्यारी से नींद का आनंद ले सकेंगे। ये घरेलू उपाय जरूर काम करता है। इसके इस्तेमाल से पहले मैंने महसूस किया था कि मच्छरों के काटने की वजह से मैं और मेरा बच्चा चैन की नींद नहीं सो पाते थे । लेकिन इसे लगाने के बाद अब हम चैन की नींद सो पाते हैं।

इस बात का रखें ख्याल

इस तेल को रोजाना इस्तेमाल होने वाले कपड़ों पर ना लगाएं। सबसे बड़ी बात इसे लगाते समय सावधानी बरतें यानि तेल की बूंदें आंखों और मुंह में नहीं जानी चाहिए।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source