ट्राई करें कब्ज़ से राहत पाने का जादुई तरीका

क्या आप constipation से परेशान है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English.

आज की खराब जीवनशैली और खान-पान पर ध्यान नहीं देने का फल यह होता है कि शरीर विभिन्न प्रकार के बीमारियों को आमंत्रित कर बैठता है। जिनमें कब्ज़ एक ऐसी बीमारी है जिसका दर्द आपके सुबह का चैन छीन लेता है। कब्ज़ की बीमारी का मूल कारण आपके खान-पान से जुड़ा होता है। इसलिए आपको सबसे पहले अपने डायट पर ध्यान देने की ज़रूरत होती है कि जिसमें फाइबर की मात्रा प्रचुर मात्रा में हो। आहार के साथ जल पर्याप्त मात्रा में ले। अगर आप पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं ले पा रहे हैं तो सूप, जूस आदि रूप में लें।

वैसे तो आप कब्ज़ के दर्द को दूर करने के लिए तरह-तरह की दवाईयां ले रहे होंगे लेकिन क्या आपने इस जादुई असरदार मिश्रण को ट्राई किया है। नहीं तो, आज ही कीजिए ट्राई और दर्द भरी सुबह से राहत पाइए।

इस मिश्रण में सूर्यमुखी, अलसी और तिल के बीज के साथ बादाम का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से प्रचुर मात्रा में फाइबर मिलता है जिससे कब्ज़ में आराम मिलता है। इंटेस्टाइन भी सही तरह से काम करता है जिससे हजम शक्ति बेहतर हो पाती है।

सामग्री

• 2-3 छोटा चम्मच सूर्यमुखी का बीज

• ½ छोटा चम्मच अलसी का बीज

• ¼ तिल का बीज

• 3-4 बादाम

विधि

• इन सारे चीजों को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें।

सेवन करने का तरीका

एक बड़ा चम्मच इस मिश्रण के पाउडर का सेवन एक हफ़्ते तक करें। आप इस मिश्रण को सलाद या सेरल में भी डाल सकते हैं।

इस मिश्रण के अलावा आप नैचुरल चीजों का भी सेवन कर कब्ज़ से राहत पा सकते हैं।

मूल स्रोत- Try this homemade mixture for instant constipation relief

अनुवादक – Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source