... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
नियमित रूप से वर्कआउट करने और रनिंग करने वाले लोगों को उनके निप्पल्स छिलने या उन पर निशान पड़ने की शिकायत रहती है। जाहिर है जब आप आप दौड़ते हैं, तो बार-बार कपड़ों के घर्षण के कारण आपके निप्पल्स पर निशान पड़ सकते हैं या वो छिल सकते हैं। चूंकि महिलाएं ब्रा पहनती हैं जिस वजह से उनके निप्पल सुरक्षित रहते हैं। लेकिन पुरुषों के मामले में यह संभव नहीं है। आपको बता दें कि निप्पल्स पर निशान पड़ने या छिल जाने से बहुत ज्यादा जलन होती है। ऐसी स्थिति में पसीने की वजह से आपको असहनीय दर्द से भी गुजरना पड़ता है। डर्मटोलोजिस्ट सेजल शाह आपको कुछ टिप्स दे रही हैं जिनसे आपको अपने निप्पल्स को छिलने से बचाने में मदद मिल सकती है।
(1) बैंड-ऐड लगाएं- वर्कआउट या रनिंग पर जाने से पहले आप अपने निप्पल्स पर बैंड-ऐड लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद जब आप रनिंग करेंगे, तो आपके निप्पल्स पर घर्षण नहीं होगी।
(2) बेबी पाउडर छिडकें- रनिंग पर जाने से पहले आप अपने चेस्ट पर बेबी पाउडर छिड़क सकते हैं। इससे आपको पसीना नहीं आएगा और त्वचा पर घर्षण नहीं पड़ेगा।
(3) पेट्रोलियम जेली लगाएं- यह एक बेहतर लुब्रिकेंट है और फ्रिक्शन से बचाता है। इसके अलावा इससे जलन और खुजली भी कम होती है।
(4) कॉर्नस्टार्च का उपयोग करें- आपको बता दें कि यह बेबी पाउडर की तरह ही काम करता है। इसे लगाने से आपकी स्किन फ्रिक्शन से बच सकती है।
(5) दलिया और जैतून का तेल - अगर आपका यह हिस्सा ज्यादा प्रभावित हो गया है, तो आप दलिया और ऑलिव ऑयल का पेस्ट लगा सकते हैं। इसे कम से कम बीस मिनट तक लगा रहने दें। इससे दर्द कम होता है और प्रभावित हिस्सा जल्दी सही होता है।
(6) हल्के कपड़े पहनें- वर्कआउट के दौरान हल्के कपड़े पहनें। खासकर कॉटन और सिंथेटिक मटेरियल वाले कपड़े पहनने से बचें। इसके बजाय हल्के हवादार कपड़े पहनें। आप फ्रिक्शन से बचने के लिए टाइट वेस्ट पहन सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock