hamburger icon
A
Read in English

शहद, मुलैठी, गुड़हल के फूल से पाएं दर्दनाक दाद से राहत

शिंगगल्ज़ (Shingles) से राहत पाने के लिए ज़रूर ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:38 AM IST

Read this in English.  

अनुवादक – Usman Khan

शिंगगल्ज़ (Shingles) एक प्रकार का खतरनाक चर्म रोग है, जो दिखने में दाद की तरह होता है। ये हर्पीज़ जोस्टर वायरस के कारण होता है, जिसे वैरिसेल जोस्टर भी कहते हैं। ये वायरस चेचक के लिए भी जिम्मेदार है। पढ़ें- दाद से बचने और फैलने से रोकने के आसान उपाय

इससे शरीर में दर्दनाक फफोले हो जाते हैं, जिससे निपटना भी बहुत मुश्किल होता है। ये एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसका समय पर इलाज नहीं किया गया, तो ये सम्पर्क में आने से अन्य व्यक्ति को फैल सकती है। इनमें बहुत दर्द होता है और आपको सिरदर्द या फ्लू की समस्या भी हो सकती है। इसका एंटीवायरल दवाओं के साथ इलाज किया जाता है लेकिन आप कुछ प्राकृतिक उपचारों के ज़रिये भी इससे राहत पा सकते हैं।

विटामिन सी

अध्ययन ने पाया है कि एस्कॉर्बिक एसिड या विटामिन सी दाद की वजह से होने वाले दर्द को कम करने में सहायक है। विटामिन सी आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाने और दाद वायरस के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकते हैं।

कच्चा शहद

अध्ययन में पाया गया है कि शहद में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं, जिस वजह से शहद इसके इलाज के लिए प्रभावी है। ये सस्ता और आसानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है। आप इसे प्रभावित हिस्से पर सीधे तौर पर लगा सकते हैं।

काइएन पेपर क्रीम (cayenne pepper cream)

इसे लाल मिर्च का क्रीम भी कहते हैं। ये दाद से होने वाली जलन को कम करने में सहायक है। अध्ययन के अनुसार, इसमें दर्द से राहत दिलाने वाले यौगिक होते हैं।

गुड़हल

गुड़हल का फूल दाद से राहत पाने का सबसे सस्ता और आसानी से मिलने वाला घरेलू उपाय है.। सकी पंखुड़ियों का पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है।

मुलैठी

इसमें भी एंटीवायरल गुण होते हैं। आप इसका इस्तेमाल पाउडर या चाय के रूप में कर सकते हैं। पाउडर का पेस्ट बना लें और प्रभावित हिस्से पर लगायें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ- Schencking M, Vollbracht C, Weiss G, et al. Intravenous Vitamin C in the treatment of shingles: Results of a multicenter prospective cohort study.Medical Science Monitor : International Medical Journal of Experimental and Clinical Research. 2012;18(4):CR215-CR224. doi:10.12659/MSM.882621.

[2] Shahzad A, Cohrs RJ. In vitro antiviral activity of honey against varicella zoster virus (VZV): A translational medicine study for potential remedy for shingles. Translational biomedicine. 2012;3(2):2. doi:10.3823/434.

[3] Antiviral Res. 1987 Feb;7(2):99-107.Antiviral activity of glycyrrhizin against varicella-zoster virus in vitro. Baba M, Shigeta S.