... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक सामान्य बात है। हर उम्र के लोग अक्सर इसकी शिकायत करते हैं। वे लोग इसके लिए कई तरह की दवाइयां भी लेते हैं। कई बार तो सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग काफी पैसे भी खर्च करते हैं। ऐसे लोगों को शायद ये पता नहीं कि सिर दर्द प्राकृतिक उपचार के जरिए भी आसानी से ठीक हो सकता है। खैर, हम आपको 5 ऐसे उपचार बता रहे हैं, जिनसे आपको सिरदर्द से राहत पाने में मदद मिल सकती है। पढ़ें- सिरदर्द से 5 मिनट में ऐसे पाएं छुटकारा!
1) मसाज
अगर आपके माथे में दर्द हो रहा है, तो अपनी दोनों तर्जनी उंगलियों को नाक के ऊपर भौंहों के बीच में रखें। इसके बाद दबाव बनाकर उंगलियों को आगे-पीछे करें। इससे आपको आराम मिलेगा। अगर सिर में दर्द हो रहा है, तो पेपरमिंट या लैवेंडर जैसे एसेंशियल ऑयल से मसाज सिर की मसाज करें। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों की ऐंठन को कम होती है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा होने पर सिरदर्द हो सकता है। ऐसी स्थितियों में शरीर को ठंडा करने पर दर्द कम हो सकता है। इसके लिए आप छाछ, नारियल पानी पी सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी डायट में खसखस, नारियल और घी शामिल कर सकते हैं।
2) अदरक
आयुर्वेद के अनुसार, पाचन ख़राब होने की वजह से सिरदर्द हो सकता है। अदरक में पाचन के गुण होते हैं, जिससे सिरदर्द से राहत मिलती है। इसके लिए आप अदरक को क्रश करके उबाल लें और उसके पानी को छान के पियें। इससे आपको सिरदर्द में आराम मिलेगा।
3) सही खानपान
अध्ययनों के अनुसार, कई खाद्य पदार्थों से सिरदर्द बढ़ सकता है। पनीर, कॉफी, चॉकलेट और चाय में मौजूद वसोएक्टिव अमाइंस (vasoactive amines) तत्व से दर्दनाक माइग्रेन हो सकता है। दरअसल ये तत्व दिमाग के आसपास रक्त के प्रवाह को प्रभावित करते हैं और सिर दर्द का कारण बन सकते हैं।
4) स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़
सिरदर्द गर्दन, कंधे और सिर में तनाव पैदा होने के कारण भी हो सकता है। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ इन हिस्सों में बेचैनी को कम करने में सहायक है। इसके लिए आप ठोड़ी को ऊपर-नीचे, लेफ्ट-राइट मूव करें और गर्दन को बारी-बारी से कंधों की तरफ मोड़ें। इसके अलावा आप गर्दन को क्लॉकवाइज भी घुमा सकते हैं।
5) ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी सिरदर्द से निपटने का शानदार उपाय है। आप इसमें नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। कई बार सिरदर्द खाना नहीं खाने की वजह से भी होता है लेकिन ये दर्द जल्दी ठीक भी हो जाता है। अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है तो ये गंभीर खतरे का संकेत हो सकता है। इसलिए सिरदर्द होने पर ये जानना ज़रूरी है कि इसका क्या कारण हो सकता है।
अगर ऊपर बताये गए प्राकृतिक उपचारों के बावजूद आपका सिरदर्द सही नहीं होता है, तो आप चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।
चित्र स्रोत - Shutterstock