... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
खेलकूद में या एक्सरसाइज़ करते हुए अक्सर हमारी नसों में खिंचाव आ जाता है, या मोच आ जाती है। कई बार इसमें बहुत ज्यादा दर्द होता है, हम अपनी जगह से नहीं हिल पाते। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि मसल क्रैंप या स्प्रेन कहे जाने वाली समस्या इतनी बड़ी नहीं होती, ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके भी आराम पा सकते हैं।
बर्फ
येआरआईसीई (Rest, Ice, Compression, and Elevation)फॉर्मूला का ही एक हिस्सा है। मोच के लिए ये सबसे अच्छा उपाय है। एक रूमाल या तौलिये में थोड़ी बर्फ लें और प्रभावित स्थान पर लगाएं, इससे सूजन और दर्द में कमी आएगी। आप फ्रोज़म मटर या कोर्न का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक दिन में तीन बार 20 मिनट (ज्यादा से ज्यादा) के लिए बर्फ लगाएं।
हल्दी
ये बहुत पुराना घरेलू उपाय है, ये न सिर्फ मोच और नसों के खिंचाव में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि कई तरह की चोट के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में प्राकृतिक चिकित्सीय गुण होते हैं। इसका एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण, सूजन और दर्द दूर करके राहत देता है। थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को मोच वाली जगह लगा लें। रातभर के लिए लगाए रखें। आप पानी हल्दी मिलाकर भी ये पेस्ट बना सकते हैं। 2-3 दिन तक दिन में दो बार ऐसा करें।
लहसुन
लहसुन के कई सारे फायदे होते हैं। लहसुन के एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण के कारण ये दर्द और सूजन से राहत पहुंचाती है। लहसुन इम्यूनिटी भी बढ़ाता है जिससे जख्म और मोच जल्दी भरने की ताकत आ जाती है। नारियल तेल में एक चम्मच लहसुन का रस मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। एक घंटे बाद धो लें। 2-3 दिन तक दिन में 3 बार ऐसा करें।
रेचक नमक
रेचक नमक (Epsom salt) में काफी मात्रा में मैग्नीशियम सल्फेट होता है जो मसल्स के दर्द में आराम पहुंचाता है। छोटी-मोटी मोच को दूर करने के लिए नमक बहुत असरदार है। गर्म पानी और नमक का घोल बनाएं। प्रभावित स्थान को इसमें 15-20 मिनट डालकर रखें। ऐसा दिन में दो बार करें। इसके लिए आप साधारण नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, ये दर्द कम कर देगा।
कैस्टर ऑयल
इस तेल में राइसिनोलेक एसिड (ricinoleic acid) मौजूद होता है जो एंटी-इनफ्लेमेटरी होता है। ये मोच के कारण होने वाली सूजन और दर्द में राहत पहुंचाता है। कैस्टर ऑयल जॉइंट पेन के लिए भी फायदेमंद उपाय है। इससे मसाज करें और फिर क्रेप बैंडेज बांध लें। एक दिन में 2-3 बार ऐसा करने से दर्द चला जाएगा।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ -
KOfiAR, M., KOYUNCU, M., & BAfiER, K. H. C. (2006). Folk use of some wild and cultivated Allium species in Turkey. In Proceedings of the IVth International Congress of Ethnobotany (ICEB 2005) (Vol. 87, p. 90).
Pagliaro, M. J., & Pagliaro, M. M. (2013). U.S. Patent Application 13/919,407.
McGarey, W. A. (1993). The Oil That Heals: A Physician’s Success with Castor Oil Treatments. ARE Press.