Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आयुर्वेद की मदद से डिप्रेशन से ऐसे पायें राहत

डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का सेवन ज़रूर करें!

आयुर्वेद की मदद से डिप्रेशन से ऐसे पायें राहत

Written by Editorial Team |Published : April 11, 2017 5:08 PM IST

इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे का मुख्य विषय डिप्रेशन चुना गया है क्योंकि पूरी दुनिया में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। डिप्रेशन एक गंभीर समस्या तो है लेकिन इतना जान लें कि अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके और आयुर्वेद की मदद से आप काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। डॉ. वैद्य न्यू ऐज आयुर्वेद के एक्सपर्ट डॉ. सूर्य भगवती यहां आयुर्वेद से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो डिप्रेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

डिप्रेशन काफी हद तक आपकी लाइफस्टाइल और कुछ पर्सनल बातों के कारण ही होती है। आयुर्वेद में डिप्रेशन को मनो अवस्था का नाम दिया गया है और ऐसा कहा गया है कि उर्जा चक्रों में बदलावों के कारण यह स्थिति आती है। आयुर्वेद के अनुसार आमतौर पर डिप्रेशन सात्विक एनर्जी के कम होने और राजसिक और तामसिक एनर्जी के बढ़ जाने के कारण कारण होता है। इसके अलावा कफ़ दोष के कारण भी यह समस्या हो जाती है। इसी वजह से वत्त और पित्त का संतुलन भी बिगड़ जाता है जिसका सीधा प्रभाव न्यूरोहार्मोंस पर पड़ता है।

अगर आपकी कफ़ एनर्जी काफी बढ़ गयी है तो इससे आप काफी निराश और थका हुआ सा महसूस करने लगते हैं। कफ़ के ज्यादा बढ़ जाने से शरीर में नमी बढ़ जाती है और जिससे श्वसन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। आप शरीर में बढ़े हुए कफ़ को डायट में कुछ बदलाव लाकर खत्म कर सकते हैं। आइये जानते हैं आप अपनी डायट में क्या क्या बदलाव लायेंगे।

Also Read

More News

क्या खाना चाहिए :

  • फल: सेब, एप्रिकाट, ब्लैकबेरी, चेरी, अंजीर, आम, पीच, अनार और किशमिश।
  • सब्जियां: ब्रोकली, गाजर, फूलगोभी, बैगन, लहसुन, मशरूम, ओकरा, प्याज, मटर, आलू, मूली, पालक और स्प्राउट्स
  • अनाज: बार्ले, कॉर्न, बाजरा
  • डेरी: घी, बकरी का दूध
  • नट्स और बीज : कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज
  • ऑयल : कॉर्न ऑयल, मस्टर्ड ऑयल
  • मीठी चीजें : शहद
  • मसाले: काली मिर्च, अदरक, हल्दी, धनिया और जीरा
  • हर्ब्स: अश्वगंधा, ब्राम्ही शंखपुष्पी, शतावरी, इलायची

इन सबके अलावा आप योगासन और प्राणायाम करके भी डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More