hamburger icon
A
Read in English

सांस संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद करे हींग

हींग के इस फायदे के बारे में नहीं जानते ज्यादातर लोग।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

हींग में एक ख़ास टेस्ट और फ्लेवर होता है, जिस वजह से इसे खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हींग में काफी कुछ और होता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके औषधीय गुणों जैसे कि इसका एंटी-इनफ्लैमटोरी, एंटी-फ्लॉट्यूलेंट (anti-flatulent), लक्ज़ैटिव आदि के कारण इसे कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। ऐसी ही एक स्वास्थ्य समस्या है सांस लेने से संबंधित इंफेक्शन।

हींग में मौजूद तेल एक असरदार एक्सपैक्टोरेंट (expectorant) है, जो सांस की नली से म्यूकस को साफ करने और इंफेक्शन में राहत पहुंचाने में मदद करते हैं। हींग एक असरदार श्वास संबंधी उत्तेजक औषधि है जो बलगम बाहर निकालने और छाती को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस हर्बल दवा से इंफ्लूएंजा में राहत पाई जा सकती है। इसके अलावा काली खांसी (whooping cough), सूखी खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी अन्य बीमारियों में भी ये अपना असर दिखाती है। (जानिये हींग के 9 स्वास्थ्य लाभ)

हींग को इस्तेमाल करने के लिए ख़ास टिप्स

1)खांसी और सांस संबंधी बीमारियों में राहत पाने के लिए आप भुने हुए हींग पाउडर को घी में मिलाकर रोज़ उसका सेवन करें।

2)हींग पाउडर को एक चम्मच शहद, एक चम्मच, आधा चम्मच सुपारी (betel nut) का रस और एक चुटकी सौंठ पाउडर मिला लें। इस मिक्सचर को रोज़ खाने से सांस संबंधी समस्याओं से बचाव होता है।

3)एक कप उबले पानी में एक चुटकी हींग पाउडर डालें। इस घोल को गरमागरम पियें। ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर समस्या में राहत पाने के लिए ये एक असरदार घरेलु नुस्खा है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ : H.K. Bakru – Herbs that Heal: Natural remedies for Good Health.

JA Kareparamban et al – Research Journal of Pharmaceutical, Biological and Chemical.