हिचकी से हो जाएं परेशान तो आज़माएं इलायची!

Hiccups किसी को भी कभी भी आ सकती हैं, इसलिए आपके लिए ये जानना ज़रूरी है कि इनको रोका कैसे जाए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English

हिचकी एक ऐसी चीज़ है जिसे लोग गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन अगर ये लगातार आते रहे तो आप काफी परेशान हो सकते हैं। हिचकी के दौरान न बात की जा सकती है और न ही कुछ खाया जा सकता है। सीने और पेट में दर्द होता है सो अलग।हिचकी आने पर ज्यादातर लोग अलग-अलग उपाय ट्राई करते हैं, जिससे कि हिचकियां रूक जाए। मसलन पानी पीना, आसमान की तरफ देखना, कुछ सेकेंड्स के लिए सांस रोकना आदि। अगर आपकी हिचकी इन उपायों से नहीं रूकती तो हम आपके लिए एक और आसान लेकिन कारगर उपाय लाए हैं, और वो है इलायची का सेवन। (जानिये इलायची खाने के कौन से 8 फायदे होते हैं)

कैसे है इलायची मददगार?

जब आप बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं या फिर बहुत अधिक तला हुआ या कार्बोनेटिड ड्रिंक्स पीते हैं तो खाने के साथ शरीर में हवा चली जाती है, जिससे हिचकी आनी शुरू हो जाती है। इस तरह की चीज़ें नियमित रूप से खाने पीने से झिल्ली में जलन भी पैदा हो जाती है। इलायची में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे फेफड़ों से गैस निकालते हैं और हिचकी में राहत पहुंचाते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

  • 4-5 हरी इलायची लें, उन्हें छीलकर बीज निकाल लें और उन्हें अच्छी तरह पीस लें।
  • अब इस पाउडर को एक कप उबलते पानी में डालें।
  • इसमें 4-5 पुदीने के पत्ते भी मिला लें।
  • इस पानी को 5 मिनट तक उबलने दें।
  • अब इस इलायची-पुदीने के काढ़े को गर्मागर्म पी लें।

अगर इस उपाय से भी आपकी हिचकियां नहीं रूक रहीं और लगातार आ रही हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास ज़रूर जाएं।

संदर्भ- H K Bakhru, Herbs that Heal: Natural Remedies for Good Health, Orient Paperbacks, 1992, 238p

मूल स्रोत –Cardamom or Elaichi — a remedy for hiccups?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source