... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST
Aloe Vera Gel: Try getting fresh and pure aloe vera gel from the plant or buy the pure varieties from the store. Apply it daily on your elbows and leave for 10-12 minutes before washing. Exposure to sun and excessive dryness may be the cause of dark elbows. Aloe vera gel reduces damage caused by sun and heat and moisturizes the skin to reduce dryness.
अभी तक कब्ज़ से राहत पाने के लिए तरह–तरह के प्राकृतिक और घरेलू इलाजों का सहारा लिया होगा आपने, लेकिन हर दिन सुबह आपको निराशा ही हाथ लगती है। कैस्टर ऑयल पीना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसकी महक और टेस्ट हर इंसान नहीं झेल पाता। इसके अलावा दही खाना या फाइबर युक्त डायट आदि का सेवन करने से भी आराम मिलता है लेकिन लंबे समय तक इसको मेंटेन करना मुश्किल हो जाता है। लैटेक्स इस मामले में काम तो करता है लेकिन कभी-कभी तो ऐसा होता है कि आराम पाने के लिए इतनी बार बाथरूम के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं कि हाल बेहाल हो जाता है। पढ़े- ट्राई करें कब्ज़ से राहत पाने का जादुई तरीका
अगर लैटेक्स का इस्तेमाल करना है तो ऐलोवेरा लैटेक्स का इस्तेमाल करें। वैसे तो इसके बहुत सारे सौन्दर्य संबंधी लाभों के बारे में हमें पता है लेकिन कब्ज़ में भी ऐलोवेरा बहुत असरदार रूप से काम करता है। अनुसंधान यह दर्शाता है कि ऐलोवेरा लैटेक्स में कब्ज़ से राहत दिलाने का गुण है।
इसका इस्तेमाल करने के पहले ये बात जान लें कि लैटेक्स जेल नहीं है। जेल ऐलोवेरा पत्ते के बीच का पारदर्शी अंश होता है और लैटेक्स पत्ते के नीचे का छिलका का अंश होता है। यू.एस. नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन (NLM) (US National Library of Medicine) का कहना है कि लैटेक्स को ओरली लेने से कब्ज़ से राहत मिलता है। इसमें एन्थ्राक्वीनोन ग्लाइकोसीड (anthraquinone glycoside) होता है जो मल को नरम करके कब्ज़ से आराम दिलाता है।
अंतर्विरोध (Contraindications)
नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन ने यह सचेत भी किया है कि अत्यधिक मात्रा में लैटेक्स को ओरली लेने से दस्त भी हो सकता है। यहां तक कि आप इसको अन्य लैक्ज़ाटिव के साथ न लें इससे डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। गर्भवती महिलायें तो इसे भूलकर भी न लें, ये भ्रूण को क्षति पहुंचा सकती है। इसलिए ऐलोवेरा लैटेक्स को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले लें।
मूल स्रोत: Aloevera latex — the best remedy for relieving constipation
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
संदर्भ-
Foster M, Hunter D, Samman S. Evaluation of the Nutritional and Metabolic Effects of Aloe vera. In: Benzie IFF, Wachtel-Galor S, editors. Herbal Medicine: Biomolecular and Clinical Aspects. 2nd edition. Boca Raton (FL): CRC Press/Taylor & Francis; 2011. Chapter 3.