hamburger icon
A
Read in English

हफ्ते में केवल 300 मिनट एक्‍सरसाइज करके दिल को रखें स्‍वस्‍थ!

क्‍या आपको पता है कि एक्‍सरसाइज करने से स्‍ट्रेस कम होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

रोजाना एक्‍सरसाइज करके आप अपने आपको फिट रखने के साथ-साथ दिल की बीमारियों से भी दूर रख सकते हैं। दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों को फिट रहने और स्वस्थ लोगों को दिल की बीमारी के जोखिमों से बचने के लिए व्यायाम करना चाहिए। अगर आप भी किसी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्‍टर से व्‍यायाम के प्रकार और अवधि के बारे में ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। वैसे एक्‍सरसाइज के लिए आपको जिम जाने की ज़रूरत नहीं है। सामान्‍य तौर पर रोजाना 30 से 40 मिनट स्‍िप्रिंग और वॉकिंग जैसी गतिविधियां करने से आप अपने दिल को स्‍वस्‍थ रख सकते हैं। पढ़ें- बॉड़ी को मजबूत बनाने के लिए ये 6 एक्‍सरसाइज करें महिलाएं

'एक्‍सरसाइजिंग फॉर ए हेल्‍दी हार्ट' के लेखक पॉल वोडक के अनुसार, स्‍वस्‍थ दिल के लिए व्‍यायाम बहुत ज़रूरी है। इससे स्‍ट्रेस भी कम होता है। स्‍ट्रेस से ब्‍लड सर्कुलेशन और दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तनाव के कारण बॉडी से कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन जारी होते हैं, जो धमनियों में कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं और हार्ट वेसेल्‍स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तनाव के अलावा पारिवारिक विवाद, उम्र और डायबिटीज जैसे कारक भी हार्ट डिजीज़ का कारण बन सकते हैं। हालांकि इन समस्‍याओं का व्‍यायाम से छुटकारा पाया जा सकता है।

ऐसे रहें फिट

शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए आपको रोजाना जिम जाने की ज़रूरत नहीं है। आप रोजाना की शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर भी अपने शरीर को स्‍वस्‍थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे:

  • लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें।
  • वीकेंड्स पर जॉगिंग, साइकिलिंग और स्‍वीमिंग करें।
  • रोजाना 30 मिनट पैदल चलें।
  • रात को खाने के बाद थोड़ा टहलें।
  • अपना पसंदीदा खेल खेलें।
  • रोजाना केवल 15 से 20 मिनट योग करने से भी आपको काफी फायदा होगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:  1. Vodak, P. (2005). Exercising for a Healthy Heart. Orient Paperbacks.