... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पोटदुखीचा त्रास होत असल्यास आता तुम्हांला पोट धरून बिछान्यावर पडून रहावे लागणार नाही. अपचन,मासिकपाळी यामुळे होणरा पोटदुखीचा त्रास कमी करण्याची क्षमता आपल्या स्वयंपाकघरात लपलेल्या काही पदार्थांमध्ये आहे. मग पहा पोटदुखी कमी करणारा हा झटपट घरगुती उपाय
Read this in English.
आजकल लोग समय के अभाव के कारण और खुद को सफलता की चोटी में ले जाने के दौड़ में अपने सेहत पर ध्यान ही नहीं देते हैं। न समय पर खाते है, न सोते हैं, न व्यायाम करते हैं और न ही हेल्दी खाना खाते हैं। फल ये होता है पेप्टिक अल्सर जैसी बीमारी जीवन संगिनी बन जाती है। पेप्टिक अल्सर एक ऐसी अवस्था है जहां अतिरिक्त मात्रा में डाइजेस्टिव एसिड के निष्कासन के कारण पेट की भीतरी स्तर पर सूजन आ जाता है। इस अवस्था में पेट में बहुत दर्द होता है। वैसे तो इस दर्द से आराम दिलाने के लिए बहुत सारी दवायें उपलब्ध हैं लेकिन कभी-कभी जल्दी आराम पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी कामगर साबित होते हैं। चलिये ऐसे ही एक घरेलू उपचार के बारे में आपको बताते हैं जिनकी मदद से आपको इस दर्द से जल्दी आराम मिल सकता है।
बादाम कैसे काम करता है?
बादाम और दूध दोनों पेट में अत्यधिक मात्रा के एसिड उत्पादन नहीं होने देते हैं। अल्सर के कारण पेट में जो जलन और दर्द होता है उस कष्ट से आराम मिलता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो हजम शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।
इस मिश्रण को बनाने की विधि-
• चार-पांच बादाम को ब्लांच कर लें।
• अब ब्लेंडर में इनको पिस लें।
• उसके बाद एक गिलास दूध में इसको डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
कैसे और कब करें इस मिश्रण का सेवन?
सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन दिन में एक ही बार करें। अगर आपको एसिडिटी हो रही है तो एक गिलास ठंडे दूध में बादाम के पाउडर को मिलाकर पियें।
मूल स्रोत- Try this almond and milk mixture to treat peptic ulcers
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।