आज के समय में भारत में टीबी (Tuberculosis) के मरीजों की संख्या जिस रफ़्तार से बढ़ रही है वह बहुत ही चिंताजनक है। पूरी दुनिया में साउथ ईस्ट एशिया में ही सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी के शिकार होते हैं और उसमें से भी भारत प्रमुख है। इसलिए यह ज़रूरी है कि लोगों को इस बीमारी से जुड़ी सारी जानकारी पता होना चाहिए। हालांकि यह एक संक्रामक रोग है लेकिन आप खुद को कई तरीको से इससे पीड़ित होने से बचा सकते हैं। इससे न सिर्फ इस बीमारी के फैलने में रुकावट आयेगी बल्कि इससे मरने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आ जायेगी।
आइये पहले इस गंभीर बीमारी के बारे में जान लेते हैं। ट्यूबरक्लोसिस फेफड़ों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को जल्दी अपने चपेट में लेती है। छोटे बच्चे, प्रेगनेंट महिलायें, उम्रदराज लोग, एचआईवी संक्रमित लोग इस बीमारी की चपेट में जल्दी आते हैं। इसके अलावा अगर आप ऐसे लोगों के बहुत करीबी संपर्क में हैं जो पहले से ही टीबी से पीड़ित हैं तो आपके इस बीमारी की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे लोग जो बहुत अधिक मात्रा में शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं और जिनका बॉडी वेट मानक से 10% कम होता है उनमें भी यह बीमारी होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। आइये जानते हैं कि टीबी को फैलने से कैसे रोका जाये-
अगर आपके आस पास या घर में कोई टीबी का मरीज है तो आप बहुत करीबी संपर्क में न आयें। घर में अच्छी क्वालिटी वाला मास्क लगाकर उनके संपर्क में जायें। अगर आप हॉस्पिटल में काम करते हैं तो ऐसे मरीजों से मिलने से पहले मास्क ज़रूर लगायें और बाद में अपने हाथों को अच्छे से साबुन से साफ़ करें। ज्यादा गंदगी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें।
अपनी इम्युनिटी पॉवर को और ज्यादा मजबूत करने का प्रयास करें। इसके लिए रोजाना की डायट में फल और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ा दें। अगर इन चीजों को खाने में असुविधा है तो डॉक्टर से पूछ कर एंटीऑक्सीडेंट और मल्टीविटामिन दवाइयों का सेवन करें। मजबूत इम्युनिटी टीबी के खतरे को कम करती है।
अपनी डायट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। इसके लिए आप दिन में दो बार प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करें जैसे कि अंडे, मीट इत्यादि। इससे आपकी कोशिकाएं मजबूत होती हैं और टीबी का ख़तरा कम होता है।
कभी भी लो कार्बोहाइड्रेट डायट का पालन न करें बल्कि इसकी बजाय अपनी खाने में सभी तरह कि हेल्दी चीजों को शामिल करें और भरपूर भोजन करें। सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन आपके इम्युनिटी को और मजबूत बनाते हैं।
You may like to read
रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालें। आपकी जीवनशैली चाहे कितनी ही व्यस्त हो लेकिन रोजाना आधे घंटे का टाइम अपनी एक्सरसाइज के लिए ज़रूर निकालें। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और इम्युनिटी मजबूत होती है।
तन के साथ साथ आपको अपने मन का भी ख्याल रखना चाहिए। मन की शांति के लिए रोजाना सुबह या शाम को मेडिटेशन ज़रूर करें। ये सीधे तौर पर स्ट्रेस को दूर करती हैं जिससे शरीर की इम्युनिटी भी बेहतर होती है।
टीबी के संक्रमण से बचने के लिए साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमेशा डिसइन्फेक्टेंट साबुन से ही अपने हाथों को साफ़ करें और अपने आस पास भी लोगों को इस बारे में जागरूक करें।
अपने छोटे शिशु को इस बीमारी से बचाने के लिए टीबी का टीका (Bacillus Calmette-Guerin (BCG) ज़रूर लगायें। इसमें किसी भी तरह की देरी आपके लिए बहुत गलत निर्णय साबित हो सकता है। इस टीके के कारण बच्चे को टीबी से संक्रमित होने का ख़तरा काफी कम हो जाता है।
डॉ कपिल सल्गिया बताते हैं कि कई लोग इस बीमारी के इलाज में डॉक्टर के द्वारा बतायी गयी दवा को पूरी तरह नियम से नहीं खाते हैं। इतना याद रखें कि अगर आप बीच में दावा खाना छोड़ देते हैं तो टीबी बैक्टीरिया को फिर से पनपने का मौका मिल जाता है और ये फिर और ज्यादा नुकसानदायक साबित होते हैं। इसलिए किसी भी हालत में दवा को टाइम पर ज़रूर खाएं और पूरा कोर्स कम्पलीट करें।
शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमेशा स्ट्रेस में रहने के कारण भी आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। टीबी भी उन्ही बीमारियों में से एक है इसीलिए हमेशा खुश रहे और स्ट्रेस को दूर करने के लिए मेडिटेशन और योगा का सहारा लें।
अगर आप ठीक से अपनी नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो इससे भी आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में अच्छी नींद लें और स्लीप साइकिल को मेन्टेन रखें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.