hamburger icon
A
Read in English

तनाव होने पर ज्यादा खा लेते हैं? इस बुरी आदत से छुटकारा पाने के 3 उपाय

Emotional eating or stress eating से छुटकारा पाने के तरीके जानिये

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:41 AM IST

क्या आप तनाव से छुटकारा पाने के तरीके जानते हैं? कई लोग तनाव होने पर ज्यादा खा लेते हैं। उनको ऐसा लगता है कि तनाव दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।  आपको बता दें कि लंबे समय तक ऐसा करने से इसका परिणाम इमोशनल या स्ट्रेस ईटिंग यानि तनाव में खाने की आदत के रूप में सामने आ सकता है। मुंबई स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में बैरिएट्रिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर रमन गोयल के अनुसार, कई लोग तनाव होने पर इससे बचने के लिए ज्यादा खाने लगते हैं। वास्तव में ज्यादा खाना तनाव से बचने का रास्ता नहीं है बल्कि इससे निपटने के लिए आपको दूसरे तरीके अपनाने चाहिए। इमोशनल ईटिंग से निपटने के लिए आपको ये तीन उपाय अपनाकर देखने चाहिए।

1) परिजनों से सपोर्ट लें- तनाव होने पर परिजनों से सपोर्ट नहीं लेने पर आपकी हालत ज्यादा खराब हो सकती है। अपनी समस्याएं दोस्तों और परिजनों के साथ शेयर करें, इससे आप मन हल्का होने में मदद मिलेगी। अगर आप तनाव और इमोशनल ईटिंग कंट्रोल करने में असमर्थ हैं, तो किसी बेहतर साइकेट्रिस्ट से जरूर मिलें। आपको बता दें कि साइकेट्रिस्ट केवल मेंटल हेल्थ से ही नहीं बल्कि आपको इस समस्या से भी राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

2) हेल्दी स्नैक ही खाएं- कई लोगों का स्ट्रेस होने पर स्पाइसी और ऑयली फूड्स खाने का मन करता है। इसलिए इस स्थिति में हेल्दी फूड्स का चयन करने में ही समझदारी है। इससे आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

3) खाने की लालसा पर काबू करें- अगर तनाव या दुखी होने पर आपको आइसक्रीम या चिप्स जैसी चीजें खाने का ज्यादा मन करता है, तो आपकी भलाई इसी में है कि आप अपनी खाने की लालसा पर काबू करने की कोशिश करें।

4) फूड डायरी मेंटेन करें- यह एक प्रभावी तरीका है। इसे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आप रोजाना सुबह से रात तक क्या और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। उदहारण के लिए अगर आपको रोजाना पांच कप कॉफ़ी पीने की आदत है, तो डायरी में लिखने से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपने कितनी मात्रा में ये चीज ली है। ऐसा करते रहने से एक दिन ऐसा आएगा, जब आप खुद कॉफ़ी पीना कम कर देंगे या पीना ही छोड़ देंगे।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock